एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में कांग्रेस के इन तीन पूर्व नेताओं को मिली ‘Y’ कैटगरी की VIP सुरक्षा, जानें- क्या है वजह?

Punjab News: कांग्रेस के पूर्व नेता विक्रमजीत सिंह चौधरी, उनकी मां करमजीत कौर चौधरी और तजिंदर सिंह बिट्टू को सुरक्षा दी गई है. विक्रमजीत सिंह चौधरी को हाल ही में कांग्रेस ने निलंबित कर दिया था.

Punjab Latest News: पंजाब कांग्रेस के तीन पूर्व नेताओं को केंद्र सरकार ने ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई है. इसके तहत इनकी सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो तैनात रहेंगे. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इन तीन नेताओं में से दो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं. सूत्रों ने बताया कि विक्रमजीत सिंह चौधरी, उनकी मां करमजीत कौर चौधरी और तजिंदर सिंह बिट्टू को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से खतरे का पता चलने के कारण ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

करमजीत कौर और बिट्टू हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं. सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को गृह मंत्रालय (एमएचए) की ओर से सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को हाल ही में कांग्रेस ने कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था. उन्होंने कथित तौर पर पार्टी के जालंधर से उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बयान दिया था.

बीजेपी में शामिल हो गई थीं करमजीत कौर चौधरी

विक्रमजीत ने जालंधर सीट से चन्नी की उम्मीदवारी का विरोध किया था. विक्रमजीत की मां करमजीत कौर चौधरी 20 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हो गई थीं. हिमाचल प्रदेश के प्रभारी और कांग्रेस सचिव बिट्टू भी उसी दिन बीजेपी में शामिल हो गये थे. बिट्टू को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता था.

‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत लगभग चार-पांच सशस्त्र कमांडो पंजाब में यात्रा के दौरान तीनों राजनेताओं में से प्रत्येक की सुरक्षा करेंगे. उम्मीद है कि सीआरपीएफ जल्द ही तीनों नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लेगी. वीआईपी सुरक्षा कवर की सबसे ऊंची श्रेणी जेड प्लस है, इसके बाद क्रमश: जेड, वाई प्लस, वाई और एक्स श्रेणी का स्थान आता है.

ये भी पढ़ें- Haryana Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में इस बार दो पूर्व CM के परिवार से एक भी उम्मीदवार नहीं, खूब हो रही चर्चा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget