एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब का अग्निवीर अजय सिंह राजौरी में शहीद, 6 बहनों का अकेला भाई था जवान, CM मान ने जताया दुख

Punjab Agniveer Martyr: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्निवीर जवान अजय सिंह शहीद हो गए. वे खन्ना के गांव रामगढ़ सरदार रहने वाले थे और 6 बहनों के इकलौते भाई थे.

Punjab News: पंजाब के एक और अग्निवीर जवान की शहादत हो गई है. खन्ना के गांव रामगढ़ सरदार रहने वाले 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शहीद हो गए. जवान की शहादत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर शोक जताया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि जम्मू के राजौरी में हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में खन्ना के गांव रामगढ़ सरदार के 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह शहीद हो गए हैं. हम परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. सीएम मान ने आगे लिखा कि बहादुर जवान ने देश के प्रति हौसले को दिल से सलाम किया है. परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी हमारे लिए हमारे जवान हमारा गौरव हैं, भले ही वे वह अग्निवीर ही क्यों न हों.

वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी अग्निवीर जवान अजय सिंह की शहादत पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अग्निवीर अजय सिंह की शहादत के बारे में जानकर दुख हुआ. वह 6 बहनों का अकेला भाई, सच्चा देशभक्त और प्रतिबद्ध सैनिक था. शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. कोई भी रकम इस भारी नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती लेकिन मैं पंजाब सरकार से अपील करता हूं कि अजय के परिवार की आर्थिक तंगी को देखते हुए उन्हें विशेष मुआवजा दिया जाए.

बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे अजय सिंह

23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह 6 बहनों का अकेला भाई था. गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पोखरा चौकी के पास जवान गश्त कर रहे थे. इस दौरान तीन जवान बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए. तीनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान अग्निवीर जवान अजय सिंह शहीद हो गए, वहीं 2 जवानों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election: अब कब होगा चंडीगढ़ मेयर चुनाव, जानें- किसे बनाया गया है पीठासीन अधिकारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget