एक्सप्लोरर

'पंजाब ही फाइनल फैसला करता है', हरियाणा के साथ पानी विवाद पर बोले CM भगवंत मान

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर दोहराया है कि हरियाणा ने अपने कोटे का पानी इस्तेमाल कर लिया है. अब वे अतिरिक्त पानी मांग रहे हैं, जो हमारे पास नहीं है.

Punjab AAP Meeting On Water: पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का मसला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है. इस बीच पंजाब में पानी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार (01 मई) को अहम बैठक बुलाई.  पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पानी के मसले पर फिर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "हरियाणा ने अपने कोटे का पानी इस्तेमाल कर लिया है. यह 21 मई से 21 मई तक चलता है. उन्होंने मार्च तक ही अपना पानी इस्तेमाल कर लिया है. अब वे अतिरिक्त पानी मांग रहे हैं, जो हमारे पास नहीं है. हमारा धान का सीजन आ गया है, हमने अपनी नहर प्रणाली को ठीक कर लिया है, अब पंजाब अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर रहा है.'' 

हमें एक-एक बूंद पानी की कीमत पता है- भगवंत मान

उन्होंने ये भी कहा, ''हमारा ग्राउंड लेवल 600 फीट तक चला गया है, हमें वो भी बचाना है. वे कह रहे हैं कि पहले उन्हें पानी मिल जाता था. पहले वो महलों वाले और बड़े-बड़े खेतों वाले थे, उन्हें पानी की कीमत का पता ही नहीं था. हम खेतों से निकलकर आए हैं. हमें एक-एक बूंद पानी की कीमत पता है. बीबीएमबी से मैनेज करके पंजाब को कैसे डिक्टेट कर सकती है. ये कौन सा रूल है. बीबीएमबी में 60 फीसदी पंजाब है. पंजाब ही पानी को लेकर फाइनल फैसला करता है. पहले राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा अपनी इच्छा व्यक्त करते हैं और फिर पंजाब फैसला देता है.'' 

AAP का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब और हरियाणा में पानी के मुद्दे पर चल रही खींचतान के बीच गुरुवार (01 मई) को आम आदमी पार्टी पंजाब ने राज्य भर में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया. मोहाली में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की. पार्टी नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार जबरदस्ती पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा को देने के लिए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड को मजबूर कर रही है.

AAP का ये भी आरोप है कि पंजाब के हकों पर डाका डालने की बीजेपी कोशिश कर रही है जबकि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर चुका है.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget