एक्सप्लोरर

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियां जोरों पर, राज्य में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13-15 मार्च 2026 ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों का जायजा लिया. इससे औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ेगा.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों का जायजा लेते हुए इसे निर्णायक कदम बताया, जो प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा.  

उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में होगा, जो प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को बड़ा बढ़ावा देगा.

पंजाब पहले ही वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभर चुका है. उन्होंने कहा, यह ऐतिहासिक सम्मेलन औद्योगिक तरक्की को नई गति देने के लिए प्रदेश की तकदीर रचने में सक्षम मंच प्रदान करेगा.

उद्योग-अनुकूल नीति पर सम्मेलन

सामूहिक विचार-विमर्श की आवश्यकता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक दिग्गजों के साथ लंबी चर्चा के बाद प्रदेश की इंडस्ट्री के लिए उद्योग-अनुकूल कार्य योजना तैयार करने के लिए आपसी सहमति विकसित की जाएगी. पंजाबियों के अग्रणी रहने के गुणों और उद्यमी भावना की भरपूर सराहना करते हुए उन्होंने कहा, पंजाबी अपनी हिम्मत और काबिलियत से दुनिया में कहीं भी कमाल कर सकते हैं.

इस सम्मेलन के विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, यह सम्मेलन ‘पंजाब मीन्ज़ बिजनेस-पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ (पंजाब मतलब कारोबार - नीति से अमल) के विषय पर आधारित होगा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही गुरुग्राम, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई तथा जापान, दक्षिण कोरिया आदि देशों में रोड शो आयोजित किए जा चुके हैं. 

पंजाब में निवेश और औद्योगिकीकरण के अवसर

इस आयोजन को निवेशकों के लिए बड़ा अवसर करार देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि निवेशक सम्मेलन देश भर में अधिकतम रियायतें पेश करते हुए प्रदेश में निवेश के अवसरों के लिए मंच प्रदान करेगा. उन्होंने कहा, पंजाब सरकार को इस व्यापक आयोजन में भाग लेने के लिए न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के औद्योगिक दिग्गजों से भरपूर समर्थन मिला है.

अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा, प्रदेश का मुख्य आधार कृषि क्षेत्र पहले ही चुनौतियों से जूझ रहा है और कमजोर हुई अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक औद्योगिकीकरण ही एकमात्र समाधान है.

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार ने पंजाब को न केवल देश में बल्कि विश्व भर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बनाने के लिए अनूठी पहल की हैं. उन्होंने संभावित उद्यमियों से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश करने की अपील की. उन्होंने कहा, राज्य सरकार पंजाब में निवेश और औद्योगिक आधारभूत ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार के प्रयासों से अब तक 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिससे युवाओं के लिए 5.20 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे.

पंजाब निवेश सम्मेलन में उद्योग और बिजली सुरक्षा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 13 से 15 मार्च को मोहाली में यह प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.

राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पंजाब सरकार ने औद्योगिक परियोजनाओं के लिए त्वरित और निर्बाध तरीके से रैगुलेटरी मंजूरियां जारी करने को सुनिश्चित बनाने के लिए सेल डीड की रजिस्ट्रेशन में ग्रीन स्टैंप पेपर पेश किया है.

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब ही एक ऐसा प्रदेश है जिसके पास स्थानीय उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना उद्योग-अनुकूल माहौल होने के साथ-साथ पूरी तरह सक्षम कुशल स्टाफ उपलब्ध है. बिजली सुरक्षा की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि विकास के लिए बिजली सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए राज्य सरकार पंजाब में अधिक से अधिक बिजली उत्पादन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

निवेश को बढ़ावा देने के लिए मेगा इवेंट का आयोजन

भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश और दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि निवेश को मजबूत करने के लिए प्रदेश में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट में संभावित रूप से शामिल होंगे. भगवंत सिंह मान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस सम्मेलन के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया ताकि इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके. उन्होंने आगे कहा कि उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर प्रदर्शनी, सेमिनार और तकनीकी सत्रों के अलावा उद्योग क्षेत्र में उभरती तकनीकों और रणनीतियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget