एक्सप्लोरर

Poonch Terror Attack: पैतृक गांव पहुंचा शहीद हरकिशन सिंह का पार्थिव शरीर, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

गुरदासपुर के तलवंडी भारथ निवासी हरकिशन सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच चुका है. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. हरकिशन सिंह 2017 में सेना में भर्ती हुए थे.

Punjab News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को हुए आंतकी हमले में पंजाब के 4 जवान शहीद हुए है. उनमें से गुरदासपुर के तलवंडी भारथ निवासी हरकिशन सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है. हरकिशन सिंह 2017 में सेना में भर्ती हुए थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और 3 साल की बच्ची है. हरकिशन सिंह फरवरी में ही एक माह की छुट्टी काटकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे थे.

शहीद के गांव में पैसरा मातम
शहीद हरकिशन सिंह की पिछली चार पीढ़ियां भारतीय सेना की सेवा कर रही है. शहीद हरकिशन सिंह को अपने गांव से बेहद लगाव था. वो जब भी गांव आते थे तो गांव के स्कूल में जरूर समय बिताते थे. शिक्षकों से बातें करते थे. हरकिशन सिंह हंसमुख स्वभाव के इंसान थे. उनके जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. उनकी मां के आंसू नहीं थम रहे है. पत्नी दलजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी दलजीत कौर का कहना है कि उनकी गुरुवार को अपने पति हरकिशन सिंह वीडियो कॉल पर बात हुई थी. फिर गुरुवार को ही देर शाम उनके शहीद होने की सूचना मिली. 

 

बेटे की शहादत पर गर्व
शहीद हरकिशन सिंह के पिता मंगल सिंह का कहना है कि उनको बेट की शहादत पर गर्व है. मंगल सिंह खुद सेना में थे. अब रिटायर्ड हो चुके है. 

शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए देगी सरकार
पुंछ के आंतकी हमले में शहीद हुए 4 जवानों के परिवारों को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद इसकी घोषणा की है. पुंछ के आंतकी हमले में पंजाब के सिपाही हरकिशन सिंह के अलावा, हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक कुलवंत सिंह और सिपाही सेवक सिंह शहीद हुए है. इन शहीदों का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Gurugram Crime News: गुरुग्राम में महिला का अधजला शव बरामद, हाथ-पैर और गर्दन गायब, टुकड़े-टुकड़े कर जलाने का प्रयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget