एक्सप्लोरर

Punjab News: नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर अकाली दल से मिलीभगत का लगाया आरोप, अमरिंदर सिंह को भी निशाने पर लिया

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी पर शिरोमणि अकाली दल से मिले होने के आरोप लगाए हैं.

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) पर ड्रग्स मामले में दर्ज हुई एफआईआर को कांग्रेस का चुनावी स्टंट बताया था. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी और शिरमणि अकाली दल के बीच मिलीभगत चल रही है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल के बिक्रम मजीठिया से माफी मांगने के मुद्दे को उठाया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल आप पहले बिक्रम मजीठिया को सॉरी बोलते हैं. फिर अकाली दल के विधायक दीप मल्होत्रा के साथ मिलकर दिल्ली में शराब माफिया चलाते हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर बादल की बसों को जाने की इजाजत दी जाती है, लेकिन पंजाब सरकार की बसों को नहीं. आम आदमी पार्टी और अकाली दल मिलकर 75-25 की पार्टनरशिप चला रहे हैं.''

कैप्टन अमरिंदर पर भी बोला हमला

नवजोत सिंह सिद्धू ने बिक्रम मजीठिया का बचाव करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ''हाईकोर्ट ने एक फरवरी 2018 को आपको एसटीएप रिपोर्ट दे दी थी. आज आप मजीठिया का बचाव करके बादल परिवार के साथ टीम बना रहे हैं और पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं.''

सिद्धू ने आरोप लगाया है कि बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह मिले हुए हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''नत्था सिंह और प्रेम सिंह एक ही बात हैं. अकाली दल को दिया गया वोट कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिया गया वोट है, जबकि कैप्टन को मिला हर वोट अकाली के खाते में जाएगा. मैं पहले से बोलता आया हूं कि ये दोनों मिले हुए हैं और इनके बीच बंद कमरों में सारी मिलीभगत होती है.''

Coronavirus: हरियाणा में अब तक नहीं आया है ओमीक्रॉन का कोई केस, अनिल विज ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget