एक्सप्लोरर

Monu Manesar: पटौदी फायरिंग मामले में मोनू मानेसर की पेशी, 8 जनवरी को अगली सुनवाई, तक तब भोंडसी जेल में ही रहना होगा

Monu Manesar News: पटौदी फायरिंग केस में मोनू मानेसर को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया. मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी.

Haryana News: हरियाणा के पटौदी में हत्या के प्रयास के मामले में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद मोनू मानेसर की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुग्राम कोर्ट में पेशी हुई. एडीजे जसवीर सिंह की कोर्ट की तरफ से आदेश दिया गया है कि फिलहाल मोनू मानेसर भोंडसी जेल में ही बंद रहेगा. इस मामले को लेकर अगली सुनवाई अब 8 जनवरी को होगी. मामले को लेकर पिछली सुनवाई पटौदी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी. इस दौरान लोअर कोर्ट ने सेशन कोर्ट के लिए कमिट किया था कि अब केस गुरुग्राम सेशन कोर्ट में ही चलेगा. 

जिसके बाद आज गुरुग्राम की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मोनू मानेसर की पेशी हुई. आपको बता दें कि मोनू मानेसर को करीब 2 महीने पहले नूंह हिंसा मामले में भड़काऊ बयानबाजी के बाद गिरफ्तार किया था. 

क्या है पटौदी फायरिंग मामला
दरअसल, 7 फरवरी को पटौदी के बाबर शाह मोहल्ले में 2 समुदायों में विवाद खड़ा हो गया था. जिसके बाद एक समुदाय की तरफ से मोनू मानेसर को बुलाया गया. इस विवाद के दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई. इसी फायरिंग के दौरान मोनू मानेसर एक अवैध असलहे के साथ फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया था. वहीं इस फायरिंग के दौरान 12वीं क्लास के छात्र को गोली भी लगी थी. जिसको लेकर मोनू मानेसर पर केस दर्ज किया गया था. 

मोनू मानेसर पर नासिर-जुनैद की हत्या का भी चल रहा है केस
आपको बता दें कि मोनू मानेसर पर राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले नासिर और जुनैद की हत्या का भी केस चल रहा है. 16 फरवरी 2023 में हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारु के पास एक जंगल से बोलेरो गाड़ी से दो जले हुए शव बरामद हुए थे. जांच के दौरान पता चला था कि दोनों शव भरतपुर जिले के घाटमिका गांव के जुनैद और नासिर थे. जिसकी हत्या का आरोप गो-रक्षकों पर लगा. इसमें मोनू मानेसर का नाम भी सामने आया. भरतपुर थाना पुलिस ने मोनू मानेसर सहित अन्य लोगों पर कई धाराओं में केस दर्ज किया. जब मोनू मानेसर हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आया तो राजस्थान पुलिस भी उसे अपने साथ ले गई. जिसके बाद उसे पटौदी फायरिंग मामले में हरियाणा लाया गया. 

यह भी पढ़े़ं: Chandigarh: चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने दिया सीपीआर, ऐसे बच सकी जान

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget