एक्सप्लोरर

Haryana Elections: हरियाणा में बीजेपी कब करेगी उम्मीदवारों का ऐलान? BJP चीफ मोहनलाल बडोली ने दिया ये जवाब

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि राज्य में तय समय पर विधानसभा के चुनाव होंगे. इसके लिए काफी कम समय रह गया है.

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी एक्शन मोड में नजर आ रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली (Mohanlal Badoli) ने  मंगलवार को राई में अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. मोहनलाल बडोली ने बीजेपी के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के सवाल पर कहा कि पार्टी के पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक के बाद इसका ऐलान किया जाएगा. 

वहीं, बडोली ने साथ ही दावा किया कि बीजेपी हरियाणा में अपनी जीत दोहराएगी. उन्होंने कहा, ''आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में एक बार फिर बनने जा रही है. बीजेपी की नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. तय समय पर अक्टूबर में चुनाव होंगे, अब चुनाव में मात्र 60 दिन का समय बचा है.''

वहीं, विनेश फोगाट प्रकरण पर मोहनलाल बडोली ने कहा, ''सेना के जवानों और खिलाड़ियों पर राजनीति करने वाली राजनीतिक पार्टियों को जनता नकार देती है. केंद्र और हरियाणा सरकार की खेल नीति के कारण आज ओलिंपिक में हमारे मेडलों की संख्या में इजाफा हुआ है. दरअसल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला ने विनेश को राज्यसभा भेजने की मांग की है.

दुष्यंत चौटाला और हुड्डा ने की विनेश के लिए यह मांग
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर विधानसभा में कांग्रेस की पर्याप्त संख्या होती तो वह विनेश को राज्यसभा भेजते, वहीं दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से विनेश को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने की मांग की है. हालांकि अभी इस पर सरकार का जवाब नहीं आया है. 

निर्वाचन आयोग ने तैयारियों की समीक्षा की
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम ने भी चंडीगढ़ का दौरा किया. जिसमें यह बताया गया है कि इस बार के चुनाव में पोलिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाई जाएगी. इसमें ऐसे पोलिंग स्टेशन भी होंगे जिसकी जिम्मेदारी महिलाएं, युवा और दिव्यांग कर्मचारी उठाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव को लेकर EC की तैयारी लगभग पूरी, बस तारीख के ऐलान का इंतजार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget