एक्सप्लोरर

Haryana News: मारपीट का केस दर्ज होने के बाद एल्विश यादव ने जारी किया वीडियो, बचाव में कही यह बात

Elvish Yadav News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के खिलाफ मारपीट के एक मामले में केस दर्ज किया गया है. एल्विश पर एक यूट्यूबर पर हमला करने के आरोप हैं.

Haryana News: एक यूट्यूबर के साथ मारपीट के मामले में एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वहीं, अब एल्विश ने अपने बचाव में एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उसने कहा कि कई वीडियो चल रहे हैं जिसके आधार पर मुझे लोगों ने दोषी साबित कर दिया और मेरे नाम से हैशटैग चलवा दिए गए. लेकिन मैं एक-एककर सारी बातें साफ करूंगा.

एल्विश यादव पर सागर ठाकुर नाम के युवक की पिटाई का आरोप है जिसका सोशल मीडिया पर मैक्सटर्न नाम का हैंडल है. एल्विश ने शनिवार को जारी किए गए अपने वीडियो में कहा,  ''देश की जनता एक साइड के वीडियो देखकर भावुक हो जाती है और फैसला सुना देती है. मैं चाहता हूं कि दूसरी साइड की स्टोरी सुननी चाहिए. मुझे सुनाने का हक है.''

एल्विश यादव ने कहा कि ''आप उसका (सागर) ट्विटर हैंडल सर्च करना. जब मैं बिग बॉस में गया था. आठ महीने से लगातार मैक्सटर्न क्या कर रहा था और मैं क्या कर रहा था. वह मुझे सोशल मीडिया पर चिढ़ाता था. जो भी मैं कुछ करता था तो मजाक उड़ाता था. हमें गंवार बुलाया जाता था. हम लोग बीच में एक शूट पर मिले थे औऱ अच्छी बॉन्डिंग थी. फिर ये मेरा मजाक बनाता तो मुझे लगा कि जब मिले थे फिर ये ऐसा क्यों करता है. मुझे पता चला कि ये अपने फॉलोअर्स के लिए ऐसा करता है. मैंने भी प्रतिक्रिया देनी शुरू की.''

हमारे बीच की चैट उसने सोशल मीडिया पर डाल दी- एल्विश
एल्विश ने आगे बताया, ''मैंने उसको लिखा कि तुम दिल्ली में रहते हो सोचा याद दिला दूं. मेरे पास उसका नंबर था. मैंने संपर्क की कोशिश की तो वह मिला नहीं. मैंने उससे नंबर मांगा मुझे उससे कॉल करके पूछना था कि वह ऐसा क्यों करता है. आठ महीने से मेरे खिलाफ ऐसा क्यों कर रहा है. उसने लिखा कि मैं आपसे मिल लेता हूं. मैंने वॉट्सऐप पर लिखा और उसने वो चैट ट्विटर पर डाल दी. मैंने सोचा बैठकर इससे बात करूंगा कि क्या दिक्कत है. वीडियो में मैंने अपशब्द कहे. लेकिन तब दिया था क्योंकि उसने मेरे परिवार को मारने की धमकी दी थी.''

अकेला नहीं था सागर- एल्विश
एल्विश ने आरोप लगाया था कि सागर ने पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी ताकि वह वीडियो बनाकर दुनिया को दिखा सके. एल्विश ने कहा, '' इसके दोस्त की दुकान पर बुलाया और वहां पूरा कैमरा सेटअप लगाया था. उसे पता था कि आगे क्या होने वाला है. उसको कैसा इस्तेमाल करना है. उसके कॉलर पर माइक लगी हुई थी. वो अकेला नहीं था. उसके साथ चार लोग थे. पुराने सीसीटीवी फुटेज निकाल लेना. मेरे साथ के लोग उसे रोक रहे हैं. वे मार नहीं रहे थे.'' 

ये भी पढ़ेंLok Sabha Election 2024: फरीदाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी-कांग्रेस किस चेहरे पर लगाएगी दांव? इन नामों की खूब है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget