एक्सप्लोरर

Haryana: मंत्री संदीप सिंह के मुद्दे पर विधानसभा में सीएम खट्टर बोले- 'इस्तीफा नहीं लेंगे, नहीं लेंगे, नहीं लेंगे'

Haryana Budget Session: यौन उत्पीड़न केस में फंसे मंत्री संदीप सिंह मामले में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कहा कि मंत्री पर कार्रवाई जांच रिपोर्ट के परिणाम पर तय होगी.

Haryana Budget Session 2023: हरियाणा विधानसभा सोमवार को मंत्री संदीप सिंह के मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस के हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि यौन शोषण मामले में मंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई की एएसआईटी जांच कर रही है. जांच के परिणाम पर ये निर्भर होगा कि भविष्य में उन पर क्या कार्रवाई की जाए. कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यौन उत्पीड़न के एक मामले में मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग की, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनके मंत्री को इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा जाएगा.

सीएम खट्टर बोले- इस्तीफा नहीं मांगेंगे

सीएम उठे और डेस्क थपथपाते हुए कहा, "इस्तीफा नहीं लेंगे, नहीं लेंगे, नहीं लेंगे" (इस्तीफा नहीं मांगेंगे), जिससे विपक्षी दल ने "शर्म करो, शर्म करो" के नारे लगाने पड़े. मंत्री संदीप सिंह फिलहाल मुद्रण और स्टेशनरी विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं, वह सदन में उपस्थित नहीं थे. जूनियर एथलेटिक्स कोच ने उनके खिलाफ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का केस  दायर किया है.इसी के संदीप सिंह का  खेल पोर्टफोलियो छीन लिया गया था.

कांग्रेस की गीता भुक्कल ने सदन में उठाया मुद्दा

विधानसभा में यह मामला सबसे पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गीता भुक्कल ने उठाया, जिसमें विपक्ष के नेता (एलओपी) भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित पार्टी के अन्य सदस्य शामिल हुए. हुड्डा ने कहा कि या तो सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए या मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए, जिसका खट्टर ने विरोध किया, इसी मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा हुआ.

सीएम पहले वापस ले चुके हैं खेल विभाग

कांग्रेस के सदस्यों ने पोस्टर 'हरियाणा सरकार मुर्दाबाद 'के नारे लगाए. विधान सभा के  स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि आरोप लगाना एक बात है, लेकिन अभी तक मंत्री को दोषी नहीं ठहराया गया है. एसआईटी जांच कर रही है .कई प्राथमिकी दर्ज होती हैं, लेकिन जांच पहले की जाती है. आप (कांग्रेस सदस्यों की ओर इशारा करते हुए) जांच पूरी किए बिना ही उन्हें दोषी घोषित कर रहे हैं. क्या आपको अपने देश के कानून पर भरोसा नहीं है?". विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बड़ा दिल दिखाते हुए पहले ही मंत्री का विभाग ( खेल विभाग) वापस ले लिया. जांच चल रही है, जांच पूरी होने दीजिए, भविष्य की कार्रवाई जांच के परिणाम पर निर्भर करेगी."

गीता भुक्कल ने की सीबीआई जांच की मांग

हालांकि, कांग्रेस ने बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखा. गीता भुक्कल ने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार' बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कह रही है, दूसरी तरफ उनके मंत्री यौन उत्पीड़न मामले में संलिप्त पाए गए हैं. हुड्डा ने 'सच्चाई का पता लगाने के लिए' सीबीआई जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें :- Haryana Budget 2023: हरियाणा का बजट सत्र आज से शुरू, खट्टर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget