एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? हाईकमान ने राजा वड़िंग को दिए सभी सीटों पर तैयार रहने के आदेश

Lok Sabha Elections: पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की तरफ से एक बडा बयान दिया गया है कि उन्हें कांग्रेस आलाकमान की तरफ से सभी 13 सीटों पर चुनाव की तैयारी रखने के लिए कहा गया है.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश कांग्रेस की बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि इस बैठक में I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर भी चर्चा की गई. सभी नेताओं ने इसपर अपनी राय रखी. नेताओं की तरफ से कहा गया है कि उनकी राय को पीपीसी कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाने का काम करें. वड़िंग ने कहा कि 15 सितंबर को तेलगांना में होने वाले सीडब्ल्यूसी की मीटिंग के दौरान को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के सामने पंजाब कांग्रेस के सारे सुझाव उनके सामने रखे जाएंगे. 

‘आलाकमान ने 13 सीटों पर तैयारी के लिए कहा’

वहीं जब पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वंडिग से मीडिया के तरफ से सवाल किया गया है कि क्या पंजाब में आप के साथ गठबंधन का पंजाब कांग्रेस के अधिकांश नेता विरोध कर रहे है इसपर राजा वंडिग ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मुद्दा है, हम अपने नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे. कि किस व्यक्ति की तरफ से क्या कहा गया है. वहीं राजा वंडिग ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की तरफ से पंजाब कांग्रेस को कहा गया है कि वो सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी रखें. वहीं पंजाब के लोगों के जो भी मुद्दे है वो पंजाब सरकार के सामने रखों.

कांग्रेस आप सरकार के खिलाफ उठाती रहेगी आवाज

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस पहले भी आप सरकार के खिलाफ प्रदेश के ज्वलंत मुद्दे उठाता रहा है. हम आगे भी पंजाब की जनता के मुद्दों पर आप सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे. हमारी तरफ से बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर भी मुआवजे की मांग करते हुए धरने दिए गए थे. वडिंग ने कहा जिस तरफ पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस माकपा और भाकपा के खिलाफ चुनाव लड़ती है. वैसे ही पंजाब में कांग्रेस आप के खिलाफ लड़ना जारी रखने वाली है. पंजाब कांग्रेस की बातों से साफ जाहिर है कि पंजाब में I.N.D.I.A गठबंधन में दरार अभी और बढ़ने वाली है. पंजाब कांग्रेस के नेता किसी भी सूरत में आप के साथ गठबंधन को तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें: AAP Congress Alliance: पंजाब कांग्रेस की बगावत के बीच नवजोत सिंह सिद्धू के बदले सुर, AAP से गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget