एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: BJP के लिए 'मजबूरी' बना SAD का साथ! अपनी शर्तों पर होगा गठबंधन या अकाली मनवा लेगा अपनी बात?

बीजेपी का अकाली दल के साथ गठबंधन होगा या नहीं, ये राजनीतिक गलियारों में अक्सर चर्चा का विषय होता है. क्योंकि अगर बीजेपी को पंजाब में मजबूती बनानी है तो उसे अकाली दल के साथ की जरूरत है.

Punjab News: पंजाब का चुनावी किला भेदना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए हमेशा से ही चुनौती रहा है, जिसकी वजह से वो हमेशा शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ती आई है. लेकिन इस बार बीजेपी अकेले चुनावी रण में उतरने का मन बना चुकी है. अकाली दल की तरफ से भी दोबारा गठबंधन करने की खबरों से साफ इनकार किया जा चुका है. लेकिन सियासी गणित को देखते हुए अभी भी प्रदेश में ये चर्चा है कि पंजाब का किला भेदने के लिए अकाली दल और बीजेपी का साथ आना 'मजबूरी' है. आइए आंकड़ो से समझते हैं अंदर की बात...

सियासी जमीन तैयार कर रही BJP

पिछले विधानसभा चुनावों में मिली बड़ी हार के बाद बीजेपी अन्य दलों से बड़ी संख्या में सिख और हिंदू नेताओं को अपने साथ मिलाने में कामयाब रही है. लेकिन इससे लोकसभा चुनावों में कोई ज्यादा फायदा मिलता दिख नहीं रहा है. अगर बीजेपी को पंजाब में अपनी सियासी जमीन तैयार करनी है तो उसे अकाली दल के साथ गठबंधन में वापस जाना होगा. लेकिन बीजेपी किसी भी हाल में ऐसा करना नहीं चाहती है. बीजेपी की पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा का कहना है कि उनकी पार्टी पंजाब में बढ़ रही है. अकाली दल से गठबंधन खत्म हुए अभी 2 साल ही हुए है ऐसे में उनकी पार्टी प्रदेश में एक उभरती हुई पार्टी है. किसी पार्टी को राजनीतिक परिणाम दिखाने में सक्षम होने में थोड़ा समय तो लगता ही है.

जानें क्या कहते हैं आंकड़े?

आंकड़ों की अगर बात करें तो 2014 के लोकसभा चुनावों में पंजाब में बीजेपी और अकाली दल ने मिलकर 6 सीटें जीती थी. वहीं 2019 के लोकसभा चुनावों में अकाली गठबंधन को 4 सीटे मिली थी. बीजेपी अकाली दल गठबंधन को 37.08 फीसदी वोट मिले थे. वहीं आईडीसी के निदेशक प्रमोद कुमार के अनुसार बीजेपी के पास पंजाब में 6 प्रतिशत से 8 प्रतिशत के बीच वोट शेयर है जो अभी बढ़ने वाला भी नहीं है. 

अपनी बात मनवा लेगा SAD?

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए क्या अकाली दल केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी से गठबंधन करेगा, ये राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा सवाल है. एक तरफ जहां अकाली दल बीजेपी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ वो विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के साथ भी हाथ मिलाने से परहेज कर रहा है. वहीं बसपा से अकाली दल अपना गठबंधन बरकार रखे हुए है. यानि अभी अकाली दल अपने पत्ते गुप्त रखे हुए हैं. अगर बीजेपी की तरफ से उसकी बातें मान ली जाती है, तो एक बार फिर बीजेपी और अकाली दल साथ में चुनाव लड़ते नजर आने वाले है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में डेरा डालेंगे हरियाणा के 25 विधायक, जानिए क्या है बीजेपी की नई रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget