एक्सप्लोरर

Haryana Politics: इशारो-इशारों में किरण चौधरी ने सीएम खट्टर को किया आगाह, बोलीं- 'जनता कब पलट देगी...'

Bhiwani News: किरण चौधरी ने महंगाई, बिजली, पानी, बेरोजगारी, मुआवजे को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि चुनाव की वजह से सिलेंडर पर 200 रुपए कम कर लोगों को मिठ्ठी गोली देने का काम किया गया.

Haryana News: हरियाणा में चुनावी साल नजदीक आने के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग तेज होती जा रही है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है. उन्होंने महंगाई, बिजली, पानी, बेरोजगारी और किसानों को मुआवजे को लेकर खट्टर सरकार को घेरा. किरण चौधरी ने कहा हम जुबान के पक्‍के हैं, जो कह देते हैं उसे पूरा करते हैं. लोगों को झूठा आश्‍वासन देकर 9 साल से प्रदेश को चला रही सरकार के राज में महंगाई, बिजली, पानी, बेरोजगारी, मुआवजा और हर तरह की समस्‍या है.

‘जनता जनार्दन, कब बाजी पलट दे, पता नहीं चलता’

किरण चौधरी ने कहा हम जब सरकार में होंगे तो सब समस्‍या दूर की जाएगी, हम वादे के पक्‍के हैं. वही उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सीट पर जब श्रृति चौधरी सांसद थी तो बहुत काम हुए. अब 9 सालों में क्‍या हाल हो गया आप खुद ही देख लें. वहीं उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में रोजगार मांगने पर सीएम साहब द्वारा महिला को चंद्रयान से चांद पर भेजने की बात में अहंकार साफ नजर आया. मगर याद रखें जनता ही जनार्दन होती है, कब बाजी पलट दे, पता नहीं चलता.

'धरतीपुत्रों को जमीन पर लगा दिया'

किरण चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने जिस किसान की आमदनी दुगनी करने की बात कही थी आज उन धरतीपुत्रों को जमीन पर लगा दिया है. इसी तरह महिलाओं को धुंए में से निकालने की बात कही गई थी उनका सिलेंडर साढ़े 11 सौ रुपए का कर दिया. अब चुनाव के कारण 200 रुपए कम कर दिए. अब चुनाव में रेट कम कर मिठ्ठी गोली देने का काम किया है. 

क्‍या यही है अमृत काल?

वहीं कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- चार महीने से 30 हजार मिड डे मील वर्करों को वेतन नहीं दिया गया। क्या सरकार ने कभी सोचा कि उनका घर कैसे चलता होगा?  ये पहले बार नहीं है, इससे पहले भी 6 महीने का वेतन अटका था। जब प्रतिमाह 7000 हजार रुपये वेतन तक नहीं दे पा रहे तो बाकियों को क्‍या खाक रोजगार देंगे?

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 25 सितंबर से बदल जाएंगे हरियाणा के सियासी समीकरण, जानिए किसका पलड़ा होगा भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget