एक्सप्लोरर

By poll 2024: संजय सिंह ने BJP को बताया चोरों की पार्टी, जानें- कांग्रेस और SAD के बारे में क्या कहा?

Punjab By poll 2024: संजय सिंह ने बीजेपी को निशाने पर लेते कहा कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की सरकारों ने पंजाब में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया. जालंधर उपचुनाव बीजेपी ने पंजाब पर थोपा है.

Punjab Assembly By poll 2024: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने शनिवार को पंजाब में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर राज्य में उनकी पार्टी की सरकार के खिलाफ ‘‘दुष्प्रचार’’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने जालंधर पश्चिम (Jalandhar West) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. 

संजय सिंह ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की. उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम ने समाज के हर वर्ग के लिए 'ऐतिहासिक' काम किया है, पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी ने इस उपचुनाव के लिए मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है.

'विरोधियों पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप' 

यह उपचुनाव शीतल अंगुराल के ‘आप’ विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद कराया गया है, अंगुराल ‘आप’ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और अब उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार हैं, सिंह ने कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर आप सरकार के खिलाफ 'दुष्प्रचार' करने का आरोप लगाया. 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोगों के लिए कुछ नहीं किया, आप नेता ने कहा कि शिअद के शासनकाल में अकाली नेता 'गुंडागर्दी' में लिप्त थे, जबकि भाजपा 'चोरों की पार्टी' है.

'EC बीजेपी प्रत्याशी से वसूले चुनाव का खर्च'

संजय सिंह ने कहा कि जालंधर वेस्ट उपचुनाव प्रदेश के लोगों पर थोपा गया है, इसलिए चुनाव आयोग को चाहिए कि वो बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल से इसका खर्च वसूले. 

उन्होंने सीएम भगवंत मान सिंह सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को मुफ्त में बिजली मुहैया कराने का काम किया. गरीब लोगों का इलाज कराने के लिए 850 से ज्यादा मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत की. नशाखोरी के खिलाफ ड्रग्स कानून के तहत 25 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. 

Punjab News: पंजाब में शिवसेना नेता संदीप थापर पर हमले का मामला गरमाया, 6 जुलाई को लुधियाना बंद का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget