एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: जेल में बंद अमृतपाल सिंह की आज परिवार से होगी मुलाकात, SGPC दे रही है कानूनी सहायता

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों से आज शिरोमणि कमेटी के सदस्य और इन आरोपियों के परिजन मुलाकात करने वाले है. शिरोमणि कमेटी इन सभी आरोपियों को कानूनी सहायता देने वाली है.

Punjab News: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों से आज शिरोमणि कमेटी के सदस्य, कानूनी विशेषज्ञ और उनके परिवार के सदस्य मुलाकात करने वाले हैं. अमृतपाल समेत इन उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई है. डिब्रूगढ़ जेल में कैद 10 सिखों से मिलने शिरोमणि कमेटी के नेतृत्व में बुधवार की शाम अमृतसर से उनके परिजन रवाना हुए थे. आज गुरुवार को ये सभी डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात करने वाले है. 

शिरोमणि कमेटी दे रही कानूनी सहायता

शिरोमणि कमेटी द्वारा अमृतपाल समेत इन सभी सिखों को कानूनी सहायता दी जाएगी. शिरोमणि कमेटी के सदस्यों और कानूनी विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि आठ परिवारों में से प्रत्येक का एक सदस्य उनके साथ गया है. डिब्रूगढ़ जेल में केवल गुरुवार को मुलाकातियों को जाने की अनुमति है. आपको बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेश पर जेल में बंद इन लोगों के मामलों की शिरोमणि कमेटी द्वारा पैरवी की जा रही है. परिजनों ने कहा कि वे जेल प्रशासन से रविवार को मुलाकात का दिन रखने की अपील करेंगे ताकि वे हर गुरुवार को अमृतसर से ट्रेन से शनिवार को डिब्रूगढ़ पहुंच सकें और रविवार को मुलाकात कर सकें.

SGPC पहले भी कर चुकी है मुलाकात

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वकीलों के द्वारा डिब्रूगढ़ जेल में बंद इन आरोपियों से पहले भी मुलाकात की जा चुकी है. मुलाकात के बाद एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा था कि एसजीपीसी के कानूनी विशेषज्ञों ने मुलाकात के बाद अपना काम शुरू कर दिया है. डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह समेत अन्य आरोपियों से मुलाकात की परमिशन भी एसजीपीसी के सद्स्यों द्वारा अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट से ली गई थी. आपको बता दें कि अमृतपाल समेत उनके 9 सहयोगियों को कड़ी सुरक्षा के बीच डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है. 

यह भी पढ़ें: Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू को जान का खतरा! वापस मांगी Z+ सुरक्षा, हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना में 15 बसें रवाना, केजरीवाल-CM मान ने दिखाई हरी झंडी
पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना में 15 बसें रवाना, केजरीवाल-CM मान ने दिखाई हरी झंडी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget