एक्सप्लोरर

Delhi Floods Reason: क्या ये है दिल्ली में बाढ़ की असली वजह, जानिए क्या बोले CM मनोहर लाल खट्टर?

CM खट्टर ने दिल्ली और पंजाब में बाढ़ की वजह बताते हुए दोनों सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ITO बैराज के गेट नहीं खुलने के मामले में एक जांच कमेटी गठित की गई है. जो 23 जुलाई को रिपोर्ट देगी.

Haryana News: एक तरफ जहां दिल्ली में बाढ़ (Delhi Floods) के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. वहीं अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने केजरीवाल के आरोप पर बड़ी बात कही है.

उन्होंने कहा है कि कुछ ऐसे तथ्य सामने आए है जिससे साबित होता है कि अगर दिल्ली सरकार थोड़ा सा भी ध्यान देती तो ऐसे हालात कभी नहीं होते. सीएम खट्टर ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की बड़ी वजह आईटीओ के जाम गेट नहीं, बल्कि अतिक्रमण और गाद है. 

जांच कमेटी 23 जुलाई को देगी रिपोर्ट

सीएम खट्टर ने कहा कि आईटीओ बैराज के गेट नहीं खुलने के मामले में उनकी तरफ से एक जांच कमेटी गठित की गई है जो 23 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी के क्षेत्र में अतिक्रमण है. वजीराबाद, आईटीओ और ओखला बैराज में काफी गाद जमा है, इसे कभी साफ नहीं करवाया गया. सीएम खट्टर ने कहा कि आईटीओ बैराज के जो 5 गेट बंद थे उसकी उपयोगिता नहीं रही थी वो अगर खुलते तो भी दिल्ली का नाममात्र का पानी ही निकल पाता.

'दिल्ली को मुफ्तखोरी की आदत पड़ी'

सीएम खट्टर ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से 2018 के बाद से गेट के रखरखाव के लिए कोई काम नहीं किया गया. दिल्ली को सिर्फ मुफ्तखोरी की आदत हो गई है. उन्होंने कहा कि जब हरियाणा की तरफ से यमुना में 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था तो दिल्ली में जाकर वो 11 लाख क्यूसिक कैसे हो गया.

पंजाब में बाढ़ को लेकर भी बोले खट्टर

सीएम खट्टर ने पंजाब में बाढ़ के लिए कहा कि अगर एसवाईएल बनी होती तो प्रदेश बाढ़ से बच सकता था. एसवाईएल के साथ लगते पंजाब के इलाकों में पानी नीचे आया है. उन्होंने कहा कि पंजाब से आए अतिरिक्त पानी को एसवाईएल के जरिए दक्षिण हरियाणा तक पहुंचाया जा सकता था. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: राजा वडिंग का बड़ा बयान- 'केंद्र में AAP के साथ मिलाया हाथ, लेकिन पंजाब में जारी रहेगी लड़ाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget