एक्सप्लोरर

Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में गर्मी के तेवर हुए कम, अब आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में गर्मी का सितम जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को दोनों प्रदेशों में बारिश की संभावना जताई है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अंधिकाश जिलों में प्री-मानसून की वजह से कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश या बूंदाबादी होने की संभावना जताई है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. बात करें पंजाब की तो बुधवार शाम को प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

पंजाब में येलो अलर्ट जारी
इसी बीच पंजाब के कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना हैं. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से पंजाब में बारिश की वजह से तापमान सामान्य रहने की संभावना है. 21 और 22 जून को तो गर्मी से राहत मिलती दिख रही है, लेकिन इसके बाद 23 जून को पंजाब में फिर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब के फरीदकोट, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का और मुक्तसर में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हरियाणा के इन जिलों में बारिश की संभावना 
मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, झज्जर, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, जींद, चरखी दादरी, रोहतक, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

हरियाणा-पंजाब में कहां कितना रहा तापमान? 
मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी के हालात बुधवार को भी जारी रहे. नूंह में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोनीपत में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रोहतक में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और करनाल में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

पंजाब के संगरूर में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रहा. अमृतसर में अधिकतम तापमान 44, लुधियान में 43.1 और पटियाला में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फरीदकोट में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और गुरदासपुर 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: किरण चौधरी के बीजेपी में शामिल होने पर सामने आया सीएम नायब सिंह सैनी का बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget