एक्सप्लोरर

Haryana News: हांसी में किसानों का विरोध-प्रदर्शन, जानें क्यों हो रही है बीजेपी सांसद के खिलाफ FIR की मांग

Haryana News: बीजेपी सांसद राम चंद्र जांगड़ा की मुश्किल बढ़ती हुई नज़र आ रही है. हांसी में हजारों किसान एसपी ऑफिस के बाहर जमा हुए हैं.

Haryana News: हरियाणा के हांसी (Hansi) शहर में किसानों का जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. नारनौंद में हुई घटना के मामले में किसानों (Farmer) हांसी एसपी ऑफिस का घेराव कर रहे हैं. विरोध कर रहे किसानों की मांग है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा (Ram Chander Jangra) के खिलाफ कुलदीप राणा को चोटिल करने के मामले में एफआईआर दर्ज हो.

दरअसल, शुक्रवार को कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहा किसानों का एक समूह नारनौंद में बीजेपी सांसद का विरोध करने पहुंचा था. बीजेपी सांसद को शुक्रवार को नारनौंद में एक धर्मशाला का उद्घाटन करना था. विरोध कर रहे किसानों और सांसद के सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई.

टकराव के दौरान सातरोड़ गांव का किसान कुलदीप राणा चोटिल हो गया. कुलदीप राणा की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और वह हिसार के जिंदल हॉस्पिटल में एडमिट हैं. कुलदीप के सिर में अंदरूनी चोट लगने की जानकारी सामने आई है और तीन दिन में दो बार उनका ऑपरेशन किया जा चुका है.

कुलदीप के लिए न्याय की मांग

हांसी में विरोध कर रहे किसान कुलदीप के लिए न्याय की मांग कर रहे है. किसानों का कहना है कि बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा और उनके सहयोगियों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए. इसके अलावा नारनौंद में किसानों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को रद्द किया जाना चाहिए.

हांसी के अलावा नारनौंद थाने में भी किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. संयुक्त किसान मोर्चा पहले ही साफ कर चुका है कि जब तक एफआईआर रद्द नहीं हो जाती हैं तब तक नारनौंद थाने के बाहर किसानों का धरना जारी रहेगा.

Ellenabad विधानसभा सीट पर दोबारा होगा चुनाव? इनेलो की तरफ से मिले ऐसे संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget