एक्सप्लोरर

Haryana Fire News: भिवानी के चरखी दादरी के वर्कशॉप में लगी आग, तीन गाड़ियों समेत लाखों की मशीनें नष्ट

Bhiwani Fire News: आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Haryana Fire News: हरियाणा के चरखी दादरी के बाढड़ा कस्बा में शनिवार (27 मई) की सुबह शॉर्ट-सर्किट से एक वाहन कार्यशाला (वर्कशॉप) में आग लग गई. आग के चपेट में आने से तीन वाहनों समेत लाखों की मशीने व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया. दमकल कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

बाढड़ा एसडीएम विरेंद्र सिंह ने बताया कि मांढी हरिया निवासी प्रवीन बाढड़ा की दादरी रोड पर स्थित वाहन कार्यशाला में सुबह करीब चार बजे आग लगी. उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने आग की सूचना स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और कार्यशाला मालिक प्रवीण को दी.

चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया 
आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची. बढ़ती आग को देखते हुए दमकल विभाग की दो गाड़ियां दादरी से और एक गाड़ी भिवानी से मंगवाई गई. करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. करीब साढ़े आठ बजे आग बुझाने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम वापस लौटी.

दमकल विभाग की एक गाड़ी हुई खराब
आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियां में के एक दगा दे गई. एक गाड़ी खराब होने से आग बुझाने में दिक्कतें आईं. बताया जा रहा है कि जो गाड़ी खराब हुई है वो बाढड़ा दमकल विभाग की है. इस गाड़ी के भरोसे 53 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है.

एसडीएम ने बताया कि मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां दादरी से और एक गाड़ी भिवानी से मंगवाई. उन्होंने बताया कि करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्यशाला संचालक से नुकसान को लेकर बातचीत की. एसडीएम ने कहा कि कार्यशाला संचालक ने घटना से दो करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही है.

ये भी पढ़ें: New Parliament Building: नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, 'जब आपके प्रयास खत्म...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget