एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र दो मार्च से शुरू होगा, सीएम मनोहर लाल खट्टर 8 मार्च को पेश करेंगे बजट

Haryana News: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च से शुरू हो रहा है. विपक्ष की ओर से राज्य के ऊपर के कर्ज को लेकर सरकार को घेरने का प्लान बनाया गया है.

Haryana News: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र दो मार्च से शुरू होने जा रहा है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आठ मार्च को 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे. इस संबंध में फैसला विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया. हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है.

हरियाणा के बजट सत्र को लेकर एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है. इस बयान के अनुसार, हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र दो मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से होगी. तीन, चार और सात मार्च को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी.

मुख्यमंत्री द्वारा आठ मार्च को बजट पेश किए जाने के बाद नौ से 11 मार्च तक अवकाश रहेगा. विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बीएसी की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, गृह मंत्री अनिल विज, विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा शामिल हुए.

विपक्ष ने बनाया सरकार को घेरने का प्लान

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने के कयास लगाए जा रहे हैं. नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट सत्र से पहले ही सरकार पर राज्य के कर्ज को लेकर हमला बोला है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि हरियाणा के हर बच्चे पर एक लाख रुपये का कर्ज है. कांग्रेस नेता की ओर से इस बात के लिए बीजेपी-जेजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

इसके अलावा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य के लोगों को प्राइवेट नौकरियों में दिए गए 75 फीसदी आरक्षण को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

Russia Ukraine War: 500 से अधिक परिवारों ने पंजाब सरकार को दिया स्टूडेंट्स का ब्यौरा, मदद अभियान तेज करने की लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget