एक्सप्लोरर

Gurugram Constable Dragged: गुरुग्राम में रुकने का इशारा करने पर कॉन्स्टेबल को कार से मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा

Gurugram Constable Dragged By Car: गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल को कार चालक ने टक्कर मार दी. इसके बाद कॉन्स्टेबल को बोनट पर करीब 100 मीटर तक घसीटा. फिलहाल घायल कॉन्स्टेबल का इलाज चल रहा है.

Gurugram Constable Dragged News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल को कार ड्राइवर की ओर से टक्कर मारने का मामला सामने आया है. कार चालक कॉन्स्टेबल को बोनट पर करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. हालांकि, सड़क पर भीड़भाड़ की वजह से कार चालक भाग नहीं सका और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

गुरुग्राम के सेक्टर 4/7 चौक पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कॉन्स्टेबल अजय पाल ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे. इस दौरान अजय पाल ने एक काले शीशे वाली सफेद कार चौक से सेक्टर नौ की तरफ जाती हुई देखी. कॉन्स्टेबल ने ड्राइवर को कार रोकने का इशारा किया. इस दौरान ड्राइवर ने कथित तौर पर कॉन्स्टेबल अजय पाल को टक्कर मार दी और वो बोनट पर जा गिरे. इस दौरान उन्होंने कार रोकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. फिर जाम में फंसने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोकी. तभी वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया. 

हादसे में कॉन्स्टेबल अजय पाल घायल
पुलिस के अनुसार घटना में कॉन्स्टेबल अजय पाल घायल हो गए. जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अजय पाल की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ धारा 279 (रैश ड्राइविंग), 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्य से चोट पहुंचाना), 186 (के तहत एफआईआर दर्ज की गई. वहीं आरोपी चालक के खिलाफ न्यू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता के तहत लोक सेवक को सार्वजनिक कार्य के निर्वहन में बाधा डालना) दर्ज किया गया है,

आरोपी कार चालक गिरफ्तार
थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसकी पहचान सोनीपत जिले के बरौना गांव निवासी अमित के रूप में हुई. जांच में शामिल होने के बाद आरोपी कार चालक को जमानत पर छोड़ दिया गया और ट्रैफिक पुलिस ने उसका चालान जारी कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Youtuber Death: हरियाणा में यूट्यूबर जोड़े ने की आत्महत्या, झज्जर में लिव-इन में रह रहे थे दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget