एक्सप्लोरर

Gurugram Air Pollution: गुरुग्राम में प्रदूषण से बढ़ रही परेशानी, धारा 144 लागू, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह

Gurugram Pollution News: गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. ऐसे में गुरुग्राम में प्रशासन सख्त हो गया है.

Haryana News: गुरुग्राम (Gurugram) में एक बार फिर प्रदूषण ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में जलन होने लगी है. सांस लेने में भी लोगों को दिक्कत हो रही है. शुक्रवार की सुबह प्रदूषण के चलते करीब 100 मीटर के बाद सिर्फ धुंध ही धुंध नजर आती रही थी. हर बार की तरह इस साल भी प्रदूषण ने अपना कहर बरपा दिया है. आसमान में धुंध की तरह प्रदूषण छाया हुआ है. सूरज निकलने के बाद भी प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

गुरुग्राम के जिलाधीश ने तो प्रदूषण को देखते हुए खुले में कूड़ा जलाने को लेकर धारा 144 भी लागू कर दी है. क्योंकि, कचरा जलाने से आसमान में धुआं फैलता है और धुएं से प्रदूषण. प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. दिवाली तक प्रदूषण का स्तर यहीं रहने वाला है, जिससे लोगों को परेशानी होने वाली है.

डीसी ने लगाए ये प्रतिबंध

दरअसल जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट और शहर में प्रदूषण के उच्च स्तर के प्रभाव को देखते हुए जिलाधीश और डीसी निशांत कुमार यादव ने औद्योगिक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध लगाते हुए धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि जारी किए गए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. इसके साथ-साथ जिलाधीश ने ये भी कहा कि गलियों में बैकयार्ड, औद्योगिक क्षेत्र और रिहायशी इलाकों में ग्रामीण इलाकों में कूड़ा कचरा जलाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है.

निर्देशों की धज्जियां उड़ाने वालों पर होगा कार्रवाई

बता दें कि गुरुग्राम के डीसी ने सभी म्युनिसिपल अथॉरिटी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ-साथ डीसी ने कहा है कि अगर कोई इन निर्देशों की धज्जियां उड़ाता पाया गया तो उसपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

'हल्का चश्मा लगाकर ही बाहर निकलें'

प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत को लेकर एबीपी न्यूज ने गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉक्टर वीरेंद्र यादव से बात की. उन्होंने कहा कि जितना हो सके इस प्रदूषण से बचकर रहें, मुंह पर मास्क लगाकर बाहर निकलें आंखों में जलन हो रही है तो डॉक्टर की सलाह से कोई आई ड्रॉप आंखों में रात के समय जरूर डालें. उन्होंने बताया कि आंखों पर हल्का चश्मा लगाकर ही बाहर निकलें, ताकि आंखों में जलन न हो और सांस लेने में भी दिक्कत न हो. 

बुजुर्गों और छोटे बच्चों की बढ़ी मुश्किल

डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि इस बढ़ते प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और छोटे बच्चों को हो रही है. जिन बुजुर्गों को अस्थमा की प्रॉब्लम है, उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है. बच्चों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है. ऐसा लगता है जैसे बच्चों को अस्थमा हो गया हो. डॉ. वीरेंद्र यादव ने लोगों को घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क और आंखों पर हल्का चश्मा लगाने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: सीएम मान की डिबेट पर बिक्रम सिंह मजीठिया का निशाना, बोले- ‘AAP सरकार ने पंजाबियों के 30 करोड़ रुपये बर्बाद किए’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget