एक्सप्लोरर

Firozpur News: फिरोजपुर में नकली शादी का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन और झूठे रिश्तेदारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिरोजपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया. एक मंदिर में शादी के दौरान पंडित ने दुल्हन का आधार मांगा तो उन्होंने कहा कि कल इसी आईडी वाली लड़की की शादी करवा चुका हूं.

Punjab News: आजकल फ्रॉड इतना बढ़ गया है कि अब लोगों ने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को भी अपना धंधा बना लिया है. पंजाब के फिरोजपुर जिले के कैंट इलाके में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया. इसमें वे लड़के की लड़की से शादी करने के लिए फर्जी पहचान पत्र और लड़की के फर्जी रिश्तेदार तैयार करते थे. दरअसल फतियाबाद से लड़के रवि का परिवार लड़की को देखने फिरोजपुर आया था. शादी करवाने वाले विचोले और गिरोह की ओर से रवि नाम के लड़के की शादी तारा नाम की लड़की से हो रही थी. जब पंडित को लड़की का पहचान पत्र दिया गया तो उन्होंने कहा कि कल इसी आईडी वाली लड़की की शादी करवा चुका हूं. ये सुनकर गिरोह का मास्टर माइंड वहां से भाग गया.

फर्जी आईडी से शादी
इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और लड़का, लड़की और परिजनों को थाने ले आए. जांच में पता चला कि इस गिरोह ने लड़के को धोखा देने के लिए फर्जी पहचान पत्र तैयार किया था और शादी कर रहे थे. फिरोजपुर कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है. इसमें फतेहाबाद के  लड़के रवि और मामा आदित्य ने कहा कि वे लड़की की तलाश कर रहे हैं. उसे एक बिचौलिए ने बताया कि फिरोजपुर में एक लड़की है.  जिसे आप देख सकते हैं और शादी कर सकते हैं.

पंडित को हुआ शक
जब वे फिरोजपुर पहुंचे तो उनकी मुलाकात दीप नाम की एक महिला से हुई. जिनसे उन्होंने कहा कि आप अपना आईडी प्रूफ दिखाओ. इसलिए उन्होंने अपना आईडी प्रूफ दिखाया और उसके बाद वे लड़की के गहने खरीदने बाजार गए. लड़की को तैयार कर मंदिर पहुंचे, वहां के पुजारी ने लड़की का आधार कार्ड मांगा. जब उन्होंने तारा अरोड़ा के नाम से आधार कार्ड दिखाया तो मंदिर के पुजारी ने कहा कि उन्होंने कल इसी आईडी नाम से शादी करवाई है.  उसने वह सबूत भी दिखाया पंडित ने जब लड़की से असली सबूत मांगा तो मास्टरमाइंड असली प्रूफ लाने के लिए वहां से भाग गया और वापस नहीं लौटा. 

चार लोगों की गिरफ्तारी
वहीं शक होने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साथ में बैठी दुल्हन समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उधर इस मामले में जब हमने थाना कैंट के एस एच ओ जसविंदर सिंह बराड़ से बात की तो उन्होंने कहा कि एक गिरोह के रूप में काम कर रहे थे. जो पहले झूठे दस्तावेज दिखाकर शादी करते हैं और बाद में लड़कों को लूट कर धोखा देकर भाग जाते हैं. इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. अभी तीन लोग फरार है जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 
Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में चार्जशीट दायर, पंजाब पुलिस ने 34 लोगों को नामजद किया

Ghulam Nabi Azad News: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर सुनील जाखड़ की प्रतिक्रिया, कांग्रेस को दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget