एक्सप्लोरर

Farmar Protest: हरियाणा में प्रशासन का बड़ा फैसला, 11 से 13 फरवरी तक कई शहरों में बंद रहेगा इंटरनेट

Haryana Farmer's Protest: हरियाणा में किसानों के आंदोलन को देखते हुए सरकार की ओर बड़ा फैसला किया गया है. किसी तरह की अफवाह फैलने से बचने के लिए इंटरनेट पर रोक लगाई जाएगी.

Haryana News: किसान आंदोलन (Farmer's Protest) को लेकर हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकतर क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर, मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (Internet Service), बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं. यह आदेश  11 फरवरी की सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगा.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) टी वी एस एन  प्रसाद ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक और सीआईडी द्वारा यह जानकारी मिली है कि किसानों ने जिस मार्च या प्रदर्शन का आह्वान किया है उस दौरान अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिले में तनाव फैल सकता है, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है और वहां शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है. 

हिंसा भड़काए जाने की है आशंका
सचिव ने कहा कि इस दौरान इन जिलों में इंटरनेट का गलत इस्तेमाल कर भड़काउं बातें फैलाई जा सकती हैं और अफवाहें फैलाई जा सकती हैं. लोगों तक यह अफवाह सोशल मीडिया और मेसेज सर्विस के जरिए फैलाई जा सकती है.  गलत जानकारी और अफवाह के लिए व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मोबाइल फोन और एसएमएस का दुरुपयोग किया जा सकता है जिससे हिंसक गतिविधि होने और उसमें जानमाल को गभीर नुकसान हो सकता है. इस दौरान  निजी और सावर्जनिक संपत्तियों को भी क्षति पहुंच सकती है. 

टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए जरूरी निर्देश
टी वी एस एन प्रसाद ने आगे कहा कि ''मुझे प्राप्त अधिकार के तहत हरियाणा के गृह सचिव होने के नाते मैं टेलीकॉम सर्विस पर अस्थायी रोक लगाता हूं. इसके तहत अंबाला कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंदल हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मोबाइल इंटरनेट सेवा (2जी, 3जी, 4जी, 5जी, सीडीएमए और जीपीआरएस), बल्क मेसेज (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज) और डोंगल सर्विस पर  रोक लगी रहेगी. टेलीकॉम सर्विस प्रदाता को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का पालन करें.

ये भी पढ़ेंLok Sabha Elections: पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ेगी AAP और कांग्रेस, CM भगवंत मान बोले- 'जल्द ही हम अपने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget