एक्सप्लोरर

Punjab News: कांग्रेस पार्टी को लगा तगड़ा झटका, दलित नेता जोगिंदर सिंह मान ने छोड़ी पार्टी

Punjab News: कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव के दौरान जोगिंदर सिंह मान जैसे सीनियर नेता के इस्तीफे की वजह से बड़ा झटका लगा है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. राज्य में पार्टी का दलित चेहरा रहे पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने कांग्रेस से अलविदा कह दिया है. जोगिंदर सिंह मान (Joginder Singh Mann) पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन थे. जोगिंदर सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल था और उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के साथ ही इस पद से भी इस्तीफा दे दिया. 

तीन बार के विधायक रहे जोगिंदर सिंह ने कहा कि वो कांग्रेस में रहते हुए ही अपना जीवन त्यागना चाहते थे. उन्होंने कहा, ''मैंने सपना देखा था कि कांग्रेस में रहते हुए ही मेरी जान जाए. मैं अपनी आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहना चाहता था. लेकिन कांग्रेस पार्टी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में दोषी है और मेरी आत्मा मुझे कांग्रेस में बने रहने की इजाजत नहीं दे रही.''

जोगिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अपनी पुरानी विचारधारा से भटक चुकी है. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी में सिर्फ मौकापरस्त लोगों को जगह मिल रही है. पार्टी को अपनी विचारधारा याद नहीं रही. मैं पिछले कई महीनों से सो नहीं पा रहा क्योंकि कितने दलित बच्चों को स्कॉलरशिप नहीं मिली है.''

कांग्रेस पार्टी पर लगाए आरोप

जोगिंदर सिंह ने कहा कि कितने बच्चे कपूरथला में स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए 40 किलोमीटर दूर से आते हैं. लेकिन प्रशासन उन बच्चों की मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा है.

बता दें कि जोगिंदर सिंह कांग्रेस पार्टी से 50 साल तक जुड़े रहे. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए जोगिंदर सिंह का इस्तीफा बड़ा झटका है. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को मतदान होना है.

Punjab Election 2022: युवा चेहरों पर दांव लगाएगी कांग्रेस, नवजोत सिंह सिद्धू कर चुके हैं यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget