एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: डैमेज कंट्रोल के मोड में आई कांग्रेस पार्टी, रवनीत बिट्टू को दी गई बेहद अहम जिम्मेदारी

Punjab Election 2022: ऐसा दावा किया जा रहा था कि रवनीत सिंह बिट्टू नाराज चल रहे हैं. कांग्रेस ने रवनीत बिट्टू को चुनाव मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन बनाया है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को नेताओं को नेताओं की आंतरिक कलह से जूझना पड़ रहा है. कांग्रेस (Congress) ने हालांकि मतदान से पहले डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है. कांग्रेस ने लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख नियुक्त किया है.

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिट्टू की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की. अर्शदीप सिंह गागोवाल को पंजाब के मनसा जिले की कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना से कांग्रेस के सांसद हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे. पिछले महीने जब राहुल गांधी ने अमृतसर का दौरा किया था तो रवनीत सिंह बिट्टू ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी थी. रवनीत बिट्टू के कार्यक्रम का बॉयकॉट करने का दावा भी किया गया. हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी ही बरकरार रखी.

अध्यक्ष बनने की रेस में थे बिट्टू

रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं. पिछले साल कांग्रेस पार्टी ने जब सुनील जाखड़ को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया था तो रवनीत सिंह बिट्टू भी अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल थे. लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू रवनीत सिंह बिट्टू को पछाड़ने में कामयाब हो गए.

कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का चेहरा बनाया है. कांग्रेस पार्टी के अधिकतर नेता राहुल गांधी के इस फैसले से खुश नहीं हैं. पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है. 10 मार्च को मतगणना होगी.

Punjab Election 2022: राजन गिल को मिला है कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल का साथ, भाई ने किया इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget