एक्सप्लोरर

'कांग्रेस ये हिम्मत भी नहीं कर पाई कि...', किरण चौधरी की जीत पर CM नायब सैनी का बड़ा दावा

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस एक ओर दुष्प्रचार कर रही थी कि बीजेपी की सरकार अल्पमत में है. अब ही कांग्रेस राज्यसभा के लिए फॉर्म तक नहीं भर सकी.

Nayab Singh Saini on Congress: हरियाणा में बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध सांसद चुनी गई हैं. मंगलवार को उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रमाण पत्र भी मिल गया है. इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किरण चौधरी को बधाई दी और कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा. 

सीएम नायब सैनी ने कहा, "राज्यसभा के लिए किरण चौधरी को एकतरफा जीत मिली है. इसके लिए किरण चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं. कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार कर रही थी कि बीजेपी सरकार अल्पमत में है. ये बात बार-बार कही गई. अब किरण चौधरी के जरिए कांग्रेस को शीशा दिखा दिया गया है. बीजेपी के पास राज्यसभा की सभी सीटें हो गई हैं."

'जो झूठ बोलते थे, फॉर्म भी नहीं भर पाए'
सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा, "मैं लगातार कहता रहा कि पूरे विपक्ष के सामने 13 मार्च को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया है, लेकिन विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार करना और झूठ बोलना लगातार जारी रहा. मुझे तो इस बात का अचरज है कि जो लोग ये प्रचार कर रहे थे कि सरकार अल्पमत में है, वो फॉर्म तक नहीं भर पाए. कांग्रेस की स्थिति इस प्रकार की हो गई है कि उन्हें सरेंडर करना पड़ा और हार माननी पड़ी. उनकी हिम्मत नहीं हुई कि राज्यसभा में किसी को खड़ा कर दें."

'विधानसभा में भी कांग्रेस नहीं दिखेगी'- सीएम सैनी
इसी के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा करते हुए कहा, "मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देगी. बीजेपी तीसरी बार बहुत बड़े मैंडेट के साथ सरकार बना रही है क्योंकि कांग्रेस का झूठ जनता के सामने आ जाता है. ये झूठ अब चलने वाला नहीं है. कांग्रेस भ्रम फैला कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है, लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं होने देगी."

यह भी पढ़ें: Haryana Election: दुष्यंत चौटाला-चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन, 70 पर JJP लड़ेगी चुनाव, ASP को कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget