एक्सप्लोरर

Watch: कुरुक्षेत्र में बॉक्सिंग और शतरंज में हाथ आजमाते दिखे CM नायब सैनी, देशभक्ति गीतों पर लहराया तिरंगा

Haryana News: कुरुक्षेत्र में राहगीरी डे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान देशभक्ति के गीतों पर सीएम सैनी तिरंगा लहराते भी दिखाई दिए.

Haryana Latest News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में राहगीरी डे कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान ब्रह्मसरोवर के अर्जुन चौक पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया बच्चों ने कई तरह की खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी बॉक्सिंग और शतरंज में हाथ आजमाया.

इसके साथ ही देशभक्ति के गीतों पर सीएम सैनी तिरंगा लहराते दिखाई दिए. कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की तरफ से हजारों पौधे भी लगाए गए. उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ. 

इस कार्यक्रम से पहले ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने को लेकर रोड मैप तैयार किया गया था. इस साथ ही नगर परिषद की तरफ से ब्रह्मसरोवर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ किया गया था.

पिछले राहगीरी डे पर साइकिल चलाते दिखे थे मुख्यमंत्री
बता दें कि इससे पिछले सप्ताह रविवार को राहगीरी डे पर कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद मुख्यमंत्री खुद भी साइकिल रैली में साइकिल चलाते दिखाई दिए थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की भी शुरूआत की थी और कहा था कि इस अभियान के तहत हरियाणा में डेढ़ करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. पिछले 10 सालों में हरियाणा सरकार ने 18 करोड़ पेड़ लगाए थे. वहीं उन्होंने 50 हजार वन मित्र रखे जाने की भी बात कही थी. इन वन मित्रों को पौधा लगाने और उनका पालन करने के लिए 20 रुपए प्रति पौधा देने को कहा.

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस को दिखाई हरी झंडी
वहीं इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राम लला के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों का जत्था हिसार से अयोध्या के लिए रवाना किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रभु श्रीराम के भक्तों की सेवा में हरियाणा सरकार तत्पर है. अपने बुजुर्गों और माता बहनों के लिए भगवान श्री राम लाल के दर्शन को सुलभ बनाना हरियाणा सरकार का पुनीत कर्तव्य है. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य ही यही है कि राम भक्तों को निःशुल्क अपने आराध्य के दर्शन कराए जाएं.

यह भी पढ़ें: Haryana: विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी पर अनिल विज का तंज, 'सरकता जा रहा है कांग्रेस के....'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget