एक्सप्लोरर

Operation Bluestar की बरसी से पहले CM मान ने की अकाल तख्त प्रमुख ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ बैठक

Operation Bluestar Anniversary: ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले रविवार को स्वर्ण मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मत्था टेका.

Operation Bluestar Anniversary: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले रविवार को स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक की है. मंदिर के दर्शन करने के बाद मान सीधे जत्थेदार के आवास पर गए. मान के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे.

हालांकि, मुख्यमंत्री ने जत्थेदार के आवास से बाहर आने के बाद मीडिया को मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के बारे में कुछ नहीं बताया. सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बैठक की है. एक आधिकारिक ने कहा है कि मान ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है.

आधिकारिक के बयान के मुताबिक मान ने कहा, मैंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान में अपना शीश झुकाया और प्रार्थना की कि सरकार के हर काम से पंजाब देश में अग्रणी राज्य बने. अधिकारी ने आगे कहा कि जत्थेदार के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्ण मंदिर और अकाल तख्त लंबे समय से सांसारिक और आध्यात्मिक दोनों शक्तियों का स्रोत बने हुए हैं. मान ने कहा कि केवल सिख ही नहीं, बल्कि हर पंजाबी महान गुरुओं की भूमि से शक्ति प्राप्त करता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने उनकी सरकार को भारी जनादेश दिया है. इसलिए उन्होंने लोगों की सभी आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए इस दिव्य स्थान के दर्शन किये. भगवंत मान ने कहा कि स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद तरोताजा महसूस कर रहे है.

इस बीच, शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि आज संख्या में सिख श्रद्धालुओं के अकाल तख्त पर पहुंचने की उम्मीद है. सेना ने जून 1984 में स्वर्ण मंदिर परिसर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन ब्लूस्टार चलाया था. मान ने शनिवार को ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी और कहा था कि राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें:

मूसेवाला मर्डर केस की गुत्थी 8 दिन बाद भी अनसुलझी, पंजाब पुलिस ने किया काला को 'गिरफ्तार', लेकिन उठ रहे ये सवाल

Kanpur Clashes: हिंसा के लिए बोतल में भरकर लाया गया था पेट्रोल, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें… कानपुर हिंसा में नया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget