एक्सप्लोरर

Punjab Politics: सुखबीर बादल के मानहानि करने के मामले पर CM मान का निशाना, कहा- ‘मान तो बना ले फिर ही हानि होगी’

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आम घरों के बेटे-बेटियां इन कुर्सियों पर क्यों बैठे हैं. यही उनको दुख है.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इसी साल जनवरी में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. जिसको लेकर सीएम मान की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल कहते है कि मैं भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा. पहले सुखबीर बादल ‘मान’ तो बना ले फिर ही हानि होगी. कहते हैं कि एक हफ्ते के अंदर माफी मांग लें, मैं नहीं मांगता माफी, मैं तो पंजाब के हक के लिए बोलूंगा.

सीएम मान ने अकाली दल प्रमुख पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि ये पंजाब के नंबरदार बने फिरते है कि उन्हें पंजाब को बचाना है. क्या हम पंजाब के कुछ लगते नहीं, हम भी पंजाब की मिट्टी से निकले हुए है, हम भी पंजाब के बेटे है. क्या हमें कुर्सियों पर बैठना नहीं आता या वोट नहीं मांगने आते, या लोग हमें वोट नहीं देते. उन्हें इस बात का दुख नहीं है बल्कि सरकार बदल गई. उन्हें दुख इस बात का है कि आम घरों के बेटे-बेटियां इन कुर्सियों पर क्यों बैठे है. यहीं दुख है और कोई दुख नहीं.

बादल पति-पत्नी को सीएम मान ने घेरा
वहीं सीएम मान ने पंजाब की 26 जनवरी की झांकी केंद्र सरकार की तरफ से कैंसिल किए जाने पर कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू संसद में बोले. लेकिन पंजाब के बाकि सांसद इस फैसले के खिलाफ क्यों नहीं बोले. उन्होंने कहा कि क्यों सांसद पति-पत्नी सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल भी नहीं बोले. क्योंकि उन्हें लगता है इससे भगवंत मान को फायदा होता है.  भगत सिंह तो सबके हैं, उनके द्वारा दिलाई आज़ादी की वजह से ही इनके पिता 5 बार मुख्यमंत्री बने थे. फिर भी संसद में नहीं बोले.

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का इलेक्शन शुरू, किसकी होगी जीत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget