एक्सप्लोरर

Brijendra Singh: BJP छोड़ते हुए क्या बोले बृजेंद्र सिंह? PM मोदी का किया जिक्र

Brijendra Singh: लोकसभा चुनाव से पहले बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. इसका कारण बताते हुए उन्होंने एक पोस्ट किया जिसमें पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है.

Brijendra Singh Resigns: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के दिग्गज नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार लोकसभा सीट से सांसद बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आज (10 मार्च) को सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी. वहीं इस्तीफे के बाद बृजेंद्र सिंह अपने पिता बीरेंद्र सिंह के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस बीच राजनीतिक गलियारों में उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है.

बृजेंद्र सिंह अपने अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'कुछ राजनीतिक कारणों की वजह से मैंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. हिसार से लोकसभा सांसद बनाकर जनता की सेवा का मौका देने के लिए मैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं.'

इस वजह से छोड़ा बीजेपी का साथ
हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह को बीजेपी में अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा था. साथ ही हरियाणा को लेकर बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट अभी नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि पहली लिस्ट में बृजेंद्र सिंह टिकट कटने या उनके हिसाब से सीट न मिलने की बात सामने आ रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस वजह से बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी छोड़ने का फैसला लिया है. 

बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने पिछले कुछ दिनों से कई बार बीजेपी के फैसलों पर सवाल उठाया था. खासकर जेजेपी के साथ हरियाणा में गठबंधन करने पर उन्होंने आपत्ति जताई थी. एक हफ्ते पहले भी उन्होंने कहा था कि बीजेपी जेजेपी के गठबंधन से जितना जल्दी पीछा छुड़ा लेगी, उतना ही अच्छा रहेगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि बीजेपी को गठबंधन की जरूरत नहीं है. हालांकि, उनकी बातों को बीजेपी ने तरजीह नहीं दी.

जेजेपी अब बीजेपी के साथ गठबंधन में है और कुलदीप बिश्नोई बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. जाहिर है बृजेंद्र सिंह का टिकट कटना तय था. इसलिए अब वह कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं. 2019 में बृजेंद्र सिंह ने जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को हराया था और कांग्रेस से भव्य विश्नोई तीसरे नंबर पर थे. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: क्या हरियाणा की सीटों पर BJP और JJP में होगा गठबंधन? दुष्यंत चौटाला ने दिया यह जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget