एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ की हवा दिल्ली से भी खराब, सांसद मनीष तिवारी ने राज्यपाल से की ये अपील

Chandigar Air Pollution: राजधानी दिल्ली में इस वक्त वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर दर्ज किया जा रहा है लेकिन चंडीगढ़ इससे भी एक कदम आगे बढ़ गया है. यहां वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में वायु गुणवत्ता गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा खराब दर्ज की गई. यहां एक्यूआई का स्तर इस सीजन में पहली बार 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया है. हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर एक्यूआई 'बहुत खराब' और 'खराब' की श्रेणी में दर्ज किया गया है. चंडीगढ़ में गुरुवार दोपहर 12 बजे एक्यूआई 427 दर्ज की गई. यह आंकड़ा सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने जारी किया है.

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में 460, सेक्टर 25 में 365 और सेक्टर 53 में 455 दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में हवा की गुणवत्ता अभी दिल्ली से भी खराब है जो कि वहां 424 दर्ज की गई थी. चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने भी वायु गुणवत्ता को लेकर 'एक्स' पर पोस्ट डाला  था. मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से अपील की कि जब तक स्थिति नहीं सुधरती है तब तक स्कूलों और विशेषकर छोटे बच्चों के स्कूलों को बंद करने पर विचार करें.

हरियाणा के शहरों में बिगड़ी हवा

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ समय से चंडीगढ़ में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है. हरियाणा के गुरुग्राम में 323, पंचकुला में 299, बहादुरगढ़ में 293, हिसार में 289, सोनीपत में 269, कैथल में 246, कुरुक्षेत्र में 223 और यमुनानगर में 228 दर्ज की गई है.

अमृतसर में भी बेहद खराब हवा

पंजाब के अमृतसर में एक्यूआई 325, लुधियाना में 211, मंडी गोबिंदगढ़ में 210 और बठिंडा में 192 दर्ज की गई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 अच्छा माना जाता है और 100 तक संतोषजनक रहता है लेकिन 101 से ऊपर वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने पर चिंता शुरू हो जाती है. 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 400 से 450 गंभीर माना जाता है जबकि 450 से अधिक होने पर यह बेहद हानिकारक माना जाता है. 

वायु प्रदूषण में वृद्धि के पीछे एक बड़ी वजह पराली जलाने माना जाता है. अक्टूबर और नवंबर में फसलों के कटाई के सीजन में पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाए जाने की घटनाएं भी सामने आती हैं जिससे दिल्ली में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है. 

ये भी पढ़ें- सुनील जाखड़ ने हरियाणा विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन आवंटन का किया विरोध, PM मोदी से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget