एक्सप्लोरर

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख समेत 5 के खिलाफ अपहरण और मारपीट का केस दर्ज, अमृतपाल के खिलाफ बनाया था वीडियो

Amritsar News: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके 5 साथियों के खिलाफ एक युवक ने मारपीट के आरोप लगाए है. पीड़ित का कहना है कि उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई.

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में अजनाला थाना में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह समेत उसके 5 साथियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है. पीड़ित वरिंदर सिंह का कहना है कि उसने अमृतपाल के खिलाफ फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी. जिसके बाद अमृतपाल के कुछ साथी उसे उठाकर एक सुनसान जगह ले गए और वहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. 

अमृतपाल पर साथियों के साथ मारपीट का आरोप

रूपनगर जिले की तहसील चमकौर साहिब के रहने वाले पीड़ित वरिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमृतपाल के खिलाफ फेसबुक पर डाली गई पोस्ट के बाद उसका कई दिनों से अमृपाल से विवाद चल रहा था. बीते दिनों वो अमृतसर आया था तो अमृपाल उससे बातचीत करना चाहता था. जिसके बाद उन्होंने अजनाला में आकर बातचीत करने के लिए कहा. पीड़ित वरिंदर सिंह सिंह कहा कि जैसे ही वो खाना खाकर रात को घर से बाहर निकले अचानक एक कार उनके पास आकर रूकी. कार में सवार युवकों ने उनका अपहरण कर लिया और जंडियाला गुरु के पास किसी खाली जगह पर ले गए. अमृतपाल सिंह वहा पहले से मौजूद था. अमृतपाल पर पहले उससे मारपीट की फिर अपने साथियों को मारपीट के लिए उकसाया. करीब दो घंटे तक अलग-अलग लोग उससे मारपीट करते रहे. 

परिवार को मारने की दी धमकी

पीड़ित वरिंदर सिंह ने आगे अपनी शिकायत में बताया कि अमृतपाल सिंह उसे दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिंह, पलविंदर सिंह तलवाड़ा और बाबा बख्शीश सिंह का नाम लेकर वीडियो बनाने के लिए कह रहा था. पीड़ित ने कहा जब उसने वीडियो बनाने के लिए मना किया तो उससे मारपीट की गई. वही उसे छोड़ने से पहले धमकी दी गई कि अगर वो मारपीट के बारे में किसी से कुछ बताएगा तो परिवार को जान से मार देगा. पीड़ित वरिंदर सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.  

यह भी पढ़ें: Haryana Budget 2023: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 23 फरवरी को पेश करेंगे बजट, 24 फरवरी से 16 मार्च तक सत्र का रहेगा अवकाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget