एक्सप्लोरर

Elvish Yadav: बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Elvish Yadav Extortion News: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव से वाट्सऐप मैसेज के जरिए एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई. इसके बाद गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में एल्विश यादव ने मामला दर्ज करवाया था.

Haryana News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक बार चर्चाओं में हैं. इस बार वो अपनी लाइफ स्टाइल और महंगी गाड़ियों की वजह नहीं बल्कि कुछ और वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, एल्विश यादव से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. इसको लेकर एल्विश यादव ने गुरुग्राम (Gurugram) के सेक्टर 53 थाने में मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात (Gujarat) के वडनगर (Vadnagar) से गिरफ्तार किया है.

गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में दी गई शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि वाट्सऐप मैसेज के जरिए 17 अक्टूबर को एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. हालांकि, मामले को लेकर एल्विश यादव की कोई टिप्पणी नहीं आई है. वहीं शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

आरटीओ एजेंट का काम करता है आरोपी

वहीं पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले शाकिर मकरानी नाम के शख्स को गुजरात से गिरफ्तार किया है. आरोपी और उसके पिता गुजरात में आरटीओ एजेंट का काम करते हैं. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वो मोबाइल नंबर भी बरामद कर लिया है, जिससे मैसेज किया गया था. गुजरात से पुलिस आरोपी को लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हो चुकी है. आरोपी ने जल्दी करोड़पति बनने के लालच में रंगदारी मांगी थी.

कौन हैं एल्विश यादव?

हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे एल्विश यादव एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. एल्विश यादव के यूट्यूबर चैनल के 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. इसके अलावा एल्विश यादव व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, उसपर 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री ली थी. इसके बाद अपनी फैन फॉलोइंग की वजह से वे बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता भी बन गए थे.

दुबई में खरीदा घर

अब एल्विश यादव को गानों तक के ऑफर आ रहे हैं. एल्विश यादव को लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी जाना जाता है. उनको महंगी गाड़ियों का शौक है. उनके पास कई गाड़ियां है. बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव ने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है. अपने एक ब्लॉग में खुद एल्विश यादव ने इसकी जानकारी दी थी. 

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब के चर्चित पुलिस 'कैट' गुरमीत सिंह पिंकी की मौत, महज रास्ता पूछने पर एक शख्स को मारी थी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’
Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget