एक्सप्लोरर

Bhagwant Mann के मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी, कहा- अगर भ्रष्टाचार किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

Punjab News: भगवंत मान की सरकार पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा कर रही है. हेल्थ मिनिस्टर विजय सिंगला की ओर से इसी सिलसिले में अहम मीटिंग बुलाई गई.

Punjab News: पंजाब में भगवंत मान की नई सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर बड़े दावे कर रही है. भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार में मंत्री विजय सिंगला ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है. विजय सिंगला ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर वो भ्रष्टाचार में लिप्त हुए तो सरकार उनके खिलाफ बेहद ही कड़ी कार्रवाई करेगी. 

भगवंत मान की सरकार में विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है. दिल्ली के मॉडल को पंजाब में लागू करने के लिए इस मंत्रालय को बेहद अहम माना जा रहा है. विजय सिंगला ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ दो मीटिंग बुलाई. विजय सिंगला ने साफ कर दिया कि किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य सेवा मिलने में कोई चूक नहीं होगी. 

विजय सिंगला ने हालांकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लैब की कमी पर चिंता जाहिर की है. विजय सिंगला का कहना है कि इसी वजह से मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है. विजय सिंगला ने प्राइवेट हॉस्पिटल्स में आयुषमान भारत बीमा योजना के लागू होने का भी ब्यौरा हासिल किया है. विजय सिंगला ने ऑर्डर दिया है कि इसे सभी हॉस्पिटल्स में जल्द से जल्द पूरी तरह लागू किया जाए.

अकाली दल ने उठाए सवाल

शिरोमणि अकाली दल की ओर से हालांकि भगवंत मान की सरकार के भ्रष्टाचार खत्म करने के दावों पर सवाल खड़े किए गए हैं. शिरोमणि अकाली दल के मुखिया प्रकाश सिंह बादल ने कहा, ''हर सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करती है. लेकिन वो ऐसे ही बना रहता है. अमरिंदर सिंह ने भी एक हफ्ते में भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया था. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.''

बता दें कि भगवंत मान ने राज्य में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की शिकायत के लिए एंटी करप्शन एक्शन हेल्पलाइन लॉन्च की है. इस हेल्पलाइन पर भेजे जाने पर हर शिकायत पर सीधे सीएम भगवंत मान की नज़र रहेगी.

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के साथ राहुल गांधी 25 मार्च को करेंगे बैठक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित ये नेता रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget