एक्सप्लोरर

'पंजाब के पानी को लेकर गंदी चाल चली जा रही', CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र को घेरते हुए कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) पर दबाव बनाया जा रहा है. लेकिन इस चाल को हम सफल होने नहीं देंगे.

Bhagwant Mann On Water: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार (29 अप्रैल) को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पानी के मसले को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा ने पानी का अपना सालाना कोटा पहले ही समाप्त कर लिया है, इसके बावजूद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के माध्यम से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के लिए दबाव बना रही है. 

उन्होंने कहा, ''बीजेपी की केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के पानी को लेकर एक और गंदी चाल चली जा रही है, हम इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे. बीजेपी जबरदस्ती भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) पर दबाव बना रही है कि हरियाणा को पानी दो. जबकि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर चुका है.'' 

'हरियाणा ने मार्च के अंत तक पानी का कोटा खत्म कर लिया'

सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट करते हुए कहा, ''जल-बंटवारे के समझौतों के तहत, पंजाब हर साल 21 मई से 21 मई तक हरियाणा और राजस्थान को पानी आवंटित करता है. इस साल, हरियाणा ने मार्च के अंत तक अपना पूरा कोटा पहले ही खत्म कर दिया था, फिर भी वे अप्रैल और मई के लिए और अधिक पानी की मांग कर रहा है."

पिछली सभी सरकारों ने मिलीभगत की- भगवंत मान

पंजाब की पिछली सरकारों पर तीखा हमला करते हुए सीएम मान ने कहा, "पहले इस बात की कोई पारदर्शी निगरानी नहीं थी कि कौन सा राज्य कितना पानी इस्तेमाल कर रहा है. पिछली सभी सरकारों ने मिलीभगत की और दूसरों को उनके हिस्से से अधिक पानी लेने दिया. हमने अब इस व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर दिया है."

'पंजाब से एक भी अतिरिक्त बूंद की उम्मीद मत रखिए'

उन्होंने पंजाब में बढ़ती सिंचाई मांगों पर भी फोकस किया और कहा कि राज्य में एक्स्ट्रा पानी देने की क्षमता ही नहीं है. भगवंत मान ने आगे कहा, "जब हमारे अपने किसानों को जरूरत है तो हम हरियाणा को अतिरिक्त पानी कैसे दे सकते हैं? इसके बावजूद, हमने मानवीय आधार पर 4,000 क्यूसेक पानी दिया. पंजाब से एक भी अतिरिक्त बूंद की उम्मीद मत रखिए. पानी हमारे किसानों की बुनियादी जरूरत है. कृपया हम पर दबाव डालना बंद करें."

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget