एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal in Punjab: वन नेशन, वन एजुकेशन की पंजाब से शुरुआत! अरविंद केजरीवाल बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

Punjab: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा , मुझे खुशी है कि दिल्ली के बाद अब भगवंत मान की पंजाब सरकार ने वही शिक्षा क्रांति पंजाब में शुरू की है. दिल्ली के तर्ज पर अब पंजाब में भी एजुकेशन क्रांति आएगी.

Arvind Kejriwal in Punjab: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत करने पर सीएम भगवंत मान को बधाई दी. इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि, हमारा मानना है कि देश में सभी को एक जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए यह सभी का अधिकार है. मुझे खुशी है कि दिल्ली के बाद अब भगवंत मान की पंजाब सरकार ने वही शिक्षा क्रांति पंजाब में शुरू की है. दिल्ली के तर्ज पर अब पंजाब में भी एजुकेशन क्रांति आएगी. आज वन नेशन, वन एजुकेशन की पंजाब से शुरुआत हो चुकी है. 

'आजादी के 75 साल भी किसी पार्टी ने नहीं पूछा'

आजादी के 75 साल के बाद से किसी भी पार्टी या सरकार ने कभी आकर स्कूल और अस्पताल बनाने के लिए वोट नहीं मांगा. आम आदमी पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद भी उन्होंने यह बात नहीं कही. उनका इरादा खराब है. वहीं इस दौरान उन्होंने लोगों से वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन ना करने की अपील भी की है. केजरीवाल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन, कभी मत होने देना. ये देश को बर्बाद कर देंगे. नेता चुनाव से डरते हैं, यह चुनाव खत्म करना चाहते हैं. नेता वोट मांगने आता तो चार काम करके जाता है. वन नेशन वन इलेक्शन, साढ़े चार साल दुनिया घूमेंगे और 6 महीने शक्ल दिखाने आएंगे.

हर 15 दिन में नए स्कूल होंगे तैयार

वहीं इस दौरान CM भगवंत मान ने कहा कि, चुनावों से पहले सबसे बड़ी गारंटी शिक्षा की दी थी. हमने यह गारंटी पूरी की है. पहला स्कूल तैयार हो चुका है. अब सरकारी स्कूल में एडमिशन होने लगेगा. पंजाब के लिए लग रहा था कि यह इम्पॉसिबल है, लेकिन सभी ने मेहनत की और हमारा पहला एमिनेंस स्कूल तैयार हो चुका है. यहां पेरेंट्स ने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से हटाकर दाखिल करवाया है. यह पेरेंट्स का विश्वास है. अब हमने 20-20 किमी ट्रांसपोर्ट शुरू करवा दी है. पेरेंट्स इंटेलिजेंट बच्चियों को भी हटा लेते थे क्योंकि ट्रांसपोर्ट नहीं थे. पंजाब वाले इज्जत देखते थे. हम पूरे देश के लिए वन नेशन व एजुकेशन की बात करते हैं. जैसी अमीरों के बच्चों को शिक्षा मिलती है, वैसे ही गरीब के बच्चों को भी मिलने लगेगी. अब हर 15-15 दिन के बाद स्कूल तैयार होते रहेंगे और उनमें नवीनतम सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में I.N.D.I.A गठबंधन के बीच खटपट? भूपिंदर सिंह हुड्डा के इस बयान से मची खलबली, बढ़ सकती है AAP की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget