एक्सप्लोरर

'हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे लेकिन...', बीजेपी का जिक्र कर अरविंद केजरीवाल ने कह दी बड़ी बात

Punjab Lok Sabha Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब के कई ऐसे मसले हैं, जिनके लिए हमें केंद्र सरकार से लड़ना पड़ेगा. आप हमारे हाथ मजबूत कीजिए.

Punjab Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं. इस कड़ी में पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लोगों से राज्य की सभी 13 सीटों पर जीत दिलाकर आम आदमी पार्टी का हाथ मजबूत करने की अपील की.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, ''आप सभी केंद्र में हमारे हाथ मज़बूत कीजिए. अगर आपने पंजाब की 13 की 13 सीट आम आदमी पार्टी को दे दी तो दिल्ली में हमारी ताक़त बढ़ेगी. पंजाब के कई ऐसे मसले हैं, जिनके लिए हमें केंद्र सरकार से लड़ना पड़ेगा. आप हमारे हाथ मज़बूत कीजिए.''

सीएम केजरीवाल ने की 13 सीटों पर जीत दिलाने की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''हम पंजाब के हक़ के लिए लड़ जाएंगे. आपके सारे मसलों का समाधान हो जाएगा. आप खुद सोचिए. आपकी विधानसभा में कानून पास होते हैं तो गवर्नर उसे लेकर बैठ जाते हैं. फिर क्या फायदा हुआ? अगर आप हमें 13 सांसद देंगे तो आपके बिल को रोकने की गवर्नर की हिम्मत नहीं होगी. ऐसा हुआ तो गर्वनर के घर के बाहर सभी 13 एमपी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. आपके 8 हजार करोड़ रुपए सेंटर लेकर बैठा है. रुरल डेवलपमेंट फंड के साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार लेकर बैठी है, उनकी हिम्मत कैसे हुई.''

हमारे हाथ को आप मजबूत करें- सीएम केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा, ''ये पंजाब के लोगों का हक है. आपका हक है. आप कोई भीख थोड़े ही मांग रहे हैं. इन्होंने नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे रोक दिए, उससे मोहल्ला क्लीनिक बनने थे. इनकी हिम्मत कैसे हो गई आपके पैसे रोकने की. इनकी हिम्मत इसलिए हो गई क्योंकि लोकसभा में हमारे पास सांसद नहीं हैं. हम कमजोर हैं. जब हम केंद्र के साथ बात करते हैं, हम कमजोर हैं. हमारे हाथ को आप मजबूत करें फिर पंजाब के अंदर के मसलों पर हस्तक्षेप करने की केंद्र सरकार की हिम्मत नहीं होगी''.  

तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे- सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा, ''मैं देश बचाने की अपील करने आया हूं. हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे लेकिन तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है. राज्यपाल विधानसभा के द्वारा पारित बिलों को रोककर जनतंत्र के ऊपर प्रहार कर रहे हैं. यह जनता को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके ख़िलाफ़ आपको आवाज़ उठानी पड़ेगी.''

ये भी पढ़ें:

वोटिंग के बाद BJP नेता और बॉक्सर विजेंदर सिंह ने ऐसा क्या लिखा कि कांग्रेस ने कहा- थैंक्यू, हम समझ गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget