एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrested: 'यह गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है', सरेंडर से पहले अमृतपाल सिंह ने जानें क्या-क्या कहा?

Amritpal Singh Moga Arrest: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी NSA के तहत की गई है. पंजाब पुलिस उसे स्पेशल फ्लाइट से असम की डिब्रूगढ़ जेल ले गई है जहां अमृतपाल के अन्य साथी कैद हैं.

Punjab News: करीब 36 दिन की तलाश के बाद 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा के रोडवाल गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल सिंह ने गुरुद्वारे में पाठ करते हुए संगत को संबोधित किया, जिसमें उसने कहा कि यह गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है. इस दौरान का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

'हमारे खिलाफ लगाए गए झूठे केस'

वायरल वीडियो में अमृतपाल कह रहा है कि, 'एक महीने पहले पुलिस ने सिखों पर जो कहर ढाया है. वो गलत है. जिस तरह से पुलिस ने सिख लोगों के साथ बरताव किया है. वह गलत है. हम दोषी नहीं है. एक महीने के बाद हमने फैसला किया है कि हम जिस जमीन के लिए लड़े, उसी जमीन पर रहकर लड़ेंगे. मैं संगत का बहुत आभारी हूं जिसने हमारी मदद की. आज इसी जगह से मैं गिरफ्तारी दे रहा हूं. यह गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है. हमारे खिलाफ जो झूठे केस लगाए गए हैं हम उसका सामना करेंगे. जिस पवित्र जगह मेरी दष्तारबदी हुई उसी जगह हम एक नए मोड़ पर खड़े हैं. दुनिया ने देखा कि हम पर कैसे कहर ढाया गया है.

आधी रात को गुरुद्वारे आया था अमृतपाल

अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार जसवीर सिंह ने बताया कि, 'अमृतपाल सिंह रात को यहां आया था. वह खुद कह रहा था कि वो गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद पंजाब पुलिस को सरेंडर कर देगा. उसने ठीक वैसा ही किया. सुबह 7 बजे उसने पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दे दी. उस पर किसी का दवाब नहीं था. उसने अपनी मर्जी से बिना किसी के दवाब में आए गिरफ्तारी दी है. पुलिस को गिरफ्तारी के लिए सूचित किया गया. गिरफ्तारी से पहले कपड़े बदले, पाठ किया, संगत को संबोधित किया, अपनी गिरफ्तारी देने का कारण स्पष्ट किया. फिर गुरुद्वारा साहिब के बाहर जाकर अपने आप पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश हुआ.' 

ये भी पढ़ें:- Amritpal Singh Arrested Live Updates: अमृतपाल को लेकर बठिंडा से रवाना हुई पंजाब पुलिस, स्पेशल फ्लाइट से ले जा रही डिब्रूगड़ जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget