एक्सप्लोरर

Punjab Politics: सिख विरोधी दंगों के मामले में कमलनाथ को क्लीन चिट देकर फंसे राजा वडिंग, बीजेपी, अकाली दल ने बोला हमला

Punjab: सिख विरोधी दंगों के मामले में एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को क्लीन चिट देकर राजा वडिंग पंजाब की राजनीतिक पार्टियों समेत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निशाने पर आ गए है.

Punjab News: 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को क्लीन चिट देकर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अपने विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए है. शिरोमणि अकाली दल, बीजेपी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, यूनाइटेड के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने राजा वडिंग को घेरा है, अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि किसी को आश्चर्य नहीं, इंदिरा गांधी को अपनी मां कहने वाला शख्स, 1984 के सिख नरसंहार मामले में आसानी से कमलनाथ को क्लीन चिट दे सकता है. 

1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों के जख्मों पर बार-बार नमक छिड़कना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. राजा वडिंग को अपने बयान के लिए तुरंत सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए.

‘कमल नाथ को बचाने की कोशिश’
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग  ने भी राजा वडिंग को घेरा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पंजाब पीसीसी अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह 1984 के सिख विरोधी दंगों में शामिल होने से कमल नाथ को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और नानावटी आयोग की रिपोर्ट भी कमलनाथ की संलिप्तता का पुरजोर समर्थन करती है. हमें अपने इतिहास के इस काले हिस्से को याद रखना चाहिए.

सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी राजा वडिंग को घेरा
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी राजा वडिंग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राजा वडिंग की अंतरात्मा पूरी तरह मर चुकी है. तभी वो अपने राजनीतिक हितों के लिए सिखों के हत्यारों को क्लीन चिट दे रहे है. ढींडसा ने कहा कि सिखों पर हमला करने वाले हत्यारों की भीड़ का खुद कमलनाथ ने नेतृत्व किया था. राजा वडिंग को सिखों से माफी मांगनी चाहिए. 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजा वडिंग ने कमलनाथ का बचाव करते किया था. राजा वडिंग की तरफ से कहा गया था कि उन्होंने कभी सुना कि कमलनाथ ने सिखों पर अत्याचार किए है. ये गलत प्रचार गलत किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: बठिंडा में मार्केट प्रधान की गैंगस्टर अर्श डल्ला ने करवाई हत्या, खुद ली जिम्मेदारी, बताई वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget