एक्सप्लोरर

मिशन हरियाणा में जुटे मायावती के भतीजे आकाश आनंद, दे दिया गठबंधन की एकजुटता का संदेश

Haryana Politics: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज इनेलो-बसपा संयुक्त कार्यकर्ता बैठक का आयोजन हुआ, जहां BSP के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द के साथ मिलकर हमने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया

Abhay Singh Chautala On INLD-BSP Meeting: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी दलों की गतिविधियां बढ़ती जा रही है. इसी क्रम में शनिवार (3 अगस्त) को इंडियन नेशनल लोकदल और बीएसपी के कार्यकर्ताओं की संयुक्त रुप से बैठक हुई.  इस मौके पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एकजुटता से हम हर चुनौती का सामना करेंगे. 

इस मौके पर मायावती के भतीजे और बीएसपी नेता आकाश आनंद भी मौजूद रहे. इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ''असंध (करनाल) लोकसभा में आज "इनेलो-बसपा संयुक्त कार्यकर्ता बैठक" का आयोजन हुआ, जहां बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय आकाश आनन्द जी के साथ मिलकर हमने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया.''

INLD नेता अभय चौटाला ने आगे कहा, ''आपकी मेहनत और समर्पण ही हमारी ताकत है. एकजुटता से हम हर चुनौती का सामना करेंगे एवं एक खुशहाल हरियाणा का निर्माण करेंगे.'' बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो और बीएसपी के बीच पिछले महीने 11 जुलाई को गठबंधन हुआ है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक 11 जुलाई को इनेलो और बीएसपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर भी समझौता हुआ. इनेलो ने 53 और बसपा ने 37 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. दोनों पार्टियों ने चंडीगढ़ में संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी थी. बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा था कि सरकार बनने पर अभय चौटाला को प्रदेश में सीएम पद की कमान सौंपी जाएगी.

उन्होंने ये भी कहा था कि इनेलो और BSP का गठबंधन महज विधानसभा चुनाव तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य छोटे-बड़े चुनावों में भी यह गठबंधन बना रहेगा. इससे पहले 6 जुलाई को अभय सिंह चौटाला और मायावती के बीच सीट बंटवारे पर विस्तार से चर्चा हुई थी. इस दौरान आकाश आनंद ने प्रदेश में कानून व्यवस्था समेत कुछ और मसलों को लेकर भी अपनी राय रखी थी.

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, 'मैं ना तो मैं टार्यड हूं और ना ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget