एक्सप्लोरर

Punjab News: आप विधायक जगतार सिंह ने विधानसभा के अंदर छोड़ी पार्टी, चरणजीत चन्नी की तारीफ कर कांग्रेस में शामिल हुए

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी का एक और विधायक कम हो गया है. रायकोट से विधायक जगतार सिंह ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है.

Punjab News: पंजाब में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को एक और बड़ा झटका लगा है. रायकोट से आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह (Jagtar Singh) ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया है. जगतार सिंह का कहना है कि वह पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. 

बेहद नाटकीय अंदाज में जगतार सिंह विधानसभा के अंदर ही पाला बदलकर कांग्रेस विधायकों के साथ जाकर बैठ गए. जगतार सिंह ने ऐसा कदम तब उठाया जब विधानसभा में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भाषण दे रहे थे. इसके बाद जगतार सिंह ने कहा कि वह चरणजीत सिंह चन्नी जैसे आम आदमी को अपना सीएम स्वीकार करते हैं. 

हालांकि जगतार सिंह के ऐसा कदम उठाने के बाद विधानसभा का माहौल बेहद गर्म हो गया. आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा ने स्पीकर केपी सिंह पर जमकर हमला बोला. अमन अरोड़ा ने केपी सिंह पर दल बदल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''एक दिन आप एंटी डिफेक्शन को लेकर कानून लेकर आते हैं और फिर आप दल बदल को भी बढ़ावा देते हैं.''

बेहद कमजोर हुई आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी की स्थिति अब विधानसभा में बेहद कमजोर हो गई है. बीते तीन दिन में दो विधायक पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं. इससे पहले बठिंडा ग्रामीण की विधायक रुबी ने कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया. 2017 में 20 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली आप के पास अब सिर्फ 9 विधायक ही बचे हैं.

आम आदमी पार्टी के अधिकतर विधायकों ने दिल्ली की लीडरशिप पर पंजाब को प्राथमिकता नहीं देने के आरोप लगाए हैं. ऐसी खबरें हैं कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के कुछ और विधायक भी पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं.

Navjot Singh Sidhu का चौंकाने वाला बयान, कहा- पंजाब में पैदा हो जाएगी सिविल वॉर की स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget