एक्सप्लोरर

पंजाब में वरदान बनी 'आम आदमी क्लीनिक'

Punjab News: पंजाब सरकार ने आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए हैं जो निम्न-लागत वाली गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं. ये क्लीनिक विशेष रूप से बीमारी की जांच और दवाइयों के लिए उपलब्ध हैं.

Aam Aadmi Clinics in Punjab: पंजाब में वरदान बनी 'आम आदमी क्लीनिक' पंजाब के निवासियों को आसानी से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें. राज्य में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिले. यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार तत्परता से कार्य कर रही है.

आमजन तक लाभकारी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मान सरकार पंजाब में 870 से अधिक 'आम आदमी क्लीनिक' का संचालन कर रही है. राज्य में 'आम आदमी क्लीनिक' स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है.

बीमारी की जांच के साथ मिल रही दवाई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पूरे पंजाब में हर नागरिक को उसके घर से 3-4 किलोमीटर के दायरे में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले.

'आम आदमी क्लीनिक' ने पंजाब में शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सीमाओं को मिटा दिया है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में तकरीबन दो करोड़ लोग इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं. बीते 2 साल में 'आम आदमी क्लीनिकों' के सफल संचालन से राज्य में लोगों पर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आर्थिक दबाव कम हुआ है. आंकड़े बताते हैं कि राज्य की एक 'आम आदमी क्लीनिक' में रोजाना औसतन 60-70 मरीज इलाज करवाने आ रहे हैं, इनमें बड़ी संख्या में महिला मरीज शामिल हैं.

स्वास्थ्य क्षेत्र में आया बड़ा बदलाव
पूरे पंजाब में 300 से अधिक 'आम आदमी क्लीनिक' शहरी क्षेत्र में जबकि 500 से अधिक 'आम आदमी क्लीनिक' ग्रामीण क्षेत्र में खोले गए हैं. इन क्लीनिकों के सफल संचालन से अब पंजाब के सार्वजनिक सरकारी अस्पतालों पर रूटीन मरीजों का दबाव बेहद कम हो गया है.

पंजाब में 'आम आदमी क्लीनिक पर 84 तरह की निःशुल्क दवाइयां और 40 से अधिक तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट की सुविधा मिल रही है. इससे पंजाब के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से बीमारियों की जांच हो रही है. साथ ही डॉक्टरों द्वारा परामर्श और बिना किसी शुल्क के जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं.

प्रत्येक 'आम आदमी क्लिनिक' में एक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, क्लिनिक सहायक और हेल्पर /स्वीपर तैनात हैं, जो बिना किसी शुल्क के बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवा रहे हैं.

कई देशों से मिली 'आम आदमी क्लीनिक' को सराहना

बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा के लिए मशहूर पंजाब सरकार के 'आम आदमी क्लीनिक' मॉडल की सराहना देश-विदेश में हो रहे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मेलनों में हो रही है. बीते वर्ष केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित 'ग्लोबल हेल्थ सप्लाई समिट' में पंजाब सरकार की 'आम आदमी क्लीनिक' की सराहना की गई। साथ ही विश्वभर के 40 देशों ने इस मॉडल को अपनाने की इच्छा जाहिर की.

पूरे पंजाब में 'आम आदमी क्लीनिक' की व्यापक पहुंच और गुणवत्तापूर्ण इलाज सेवा ने इतिहास रच दिया है. पंजाब के लोगों का 'आम आदमी क्लीनिक' के प्रति विश्वास, इलाज और दवाई के प्रति संतुष्टि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है.

डिस्क्लेमर: ये फीचर आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन नहीं करता है. हम किसी भी तरह से इस लेख में कही गई सभी बातों और/या इसमें बताए गए/प्रदर्शित विचारों, राय, घोषणाओं आदि की पुष्टि नहीं करते. एबीपी न्यूज़ इसके लिए जिम्मेदार और/या उत्तरदायी नहीं होगा. दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए फैसला लें.

About the author ABP Live Focus

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget