एक्सप्लोरर

पंजाब में बदलेगी सरकारी स्कूलों की शिक्षा, फिनलैंड की यात्रा पर 72 शिक्षक, क्या बोले CM मान?

Punjab News: फिनलैंड में ट्रेनिंग के लिये 600 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन भेजे थे. अभिभावकों से संपर्क कर चयन समिति ने शिक्षकों के पिछले रिकॉर्ड को खंगाला. आज फिनलैंड रवानगी का आखिरी दिन था.

Punjab News: पंजाब की शिक्षा बेहतर करने के लिये भगवंत मान सरकार लगातार टीचर को विदेशों में ट्रेनिंग के लिये भेज रही है. इसी कड़ी में आज 72 प्राइमरी टीचर्स को ट्रेनिंग के लिये फिनलैंड भेजा जा रहा है. 21 दिनों तक टीचर का दल फिनलैंड की शिक्षा व्यवस्था को करीब से परखेगा. फिनलैंड में ट्रेनिंग के लिये 600 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन भेजे थे. आवेदन की जांच के लिए चयन समिति गठित की गयी थी. लगभग 6,000 अभिभावकों से संपर्क कर चयन समिति ने शिक्षकों के पिछले शैक्षणिक परिणामों की जांच की.

वार्षिक रिपोर्ट का आंकलन करने के बाद 72 शिक्षकों को चुना गया. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के पंजाब भवन में फिनलैंड जा रहे प्राइमरी शि़क्षकों से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षक पंजाब और देश का भविष्य लिख रहे हैं. उन्होंने वर्तमान में पढ़ाई को अनमोल बताया. मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से बच्चों के टैलेंट को निखारने की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि आप सरकार का एक ही उद्देश्य दिल्ली के स्कूलों और अस्पताल को अच्छा बनाने का था.

फिनलैंड की यात्रा पर पंजाब के सरकारी शिक्षक

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने स्कूलों को ठीक करने का फैसला लिया. चुनौतियों के बावजूद लगातार काम करने की वजह से दिल्ली का एजुकेशन मॉडल चर्चित हो गया. पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा मॉडल को तैयार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री  मान ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर शिक्षा व्यस्था को कामयाब बनाने की गारंटी दी थी. डाटा, होमवर्क तैयार करने के बाद सरकारी स्कूल शानदार बन गए. पहली बार सरकारी स्कूलों के 157 बच्चे आईआईटी की परीक्षा पास कर चुके हैं.

भगवंत मान ने कहा कि 8000 स्कूलों की स्थिति दयनीय थी. हजारों स्कूल टीचर्स के अभाव में चल रहे थे. पंजाब सरकार ने शिक्षा का बजट बढ़ाया. दिल्ली के शिक्षा मॉडल को अपनाया. अब तक 200 से ज़्यादा शिक्षकों पंजाब के सिंगापुर से ट्रेनिंग दिलाई जा चुकी है. 152 शि़क्षकों को पंजाब सरकार ने ट्रेनिंग के लिये आईआईएम भेजा. आज 72 टीचर्स पंजाब से फिनलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार मकसद स्कूली शिक्षा को शानदार बनाना है.

शिक्षा व्यवस्था में आमूल चूल बदलाव की है मंशा

दो राज्यों में आप की सरकार है. दोनों राज्यों की स्कूली शिक्षा देश से बेहतर है. बीजेपी की 23 राज्यों में सरकार होने के बावजूद शिक्षा का स्तर ठीक नहीं है. शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि मात्र आप सरकार वाले राज्यों से शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिनलैंड का शिक्षा मॉडल विश्व का सबसे बेहतर माना जाता है. इसलिये पंजाब सरकार ट्रेनिंग के लिए शिक्षकों को फिनलैंड भेज रही है.

उन्होंने शिक्षकों से पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने की उम्मीद जताई. मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हुई है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फिनलैंड से भी पंजाब के सरकारी स्कूलों को ट्रेनिंग देने शिक्षक आएं. शिक्षकों के दल ने पंजाब सरकार की कोशिश को जमकर सराहा. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षकों को विश्व का सर्वेश्रेष्ठ शिक्षा मॉडल दिखाना चाहती है. इससे पहले पंजाब सरकार ने प्रिंसिपल्स को भी ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा था. पंजाब सरकार के मुताबि आगे भी कई और शिक्षकों को विदेश से ट्रेनिंग दिलायी जायेगी. 

ये भी पढ़ें-

स्वास्थ्य और आरोग्य पंजाब की पहल: सीएम दी योगशाला

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget