एक्सप्लोरर

Agriculture Bill 2020 यूपी में कृषि बिल पर सियासी घमासान, भारतीय किसान यूनियन ने दी बड़े आदोलन की चेतावनी

Agriculture Bill 2020 कृषि और किसानों से जुड़े विधेयक को लेकर यूपी में सियासी दलों ने सरकार के खिलाफ आवाज तेज कर दी है. सपा,बसपा और कांग्रेस ने इस बिल को किसान विरोधी बताया है.

लखनऊ. कृषि क्षेत्र से संबंधित तीन विधेयकों को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान शुरू हो गया है. भाजपा इस बिल को किसानों के लिए हितकारी बताते नहीं थक रही है. वहीं, विपक्षी दल इस बिल को लेकर सरकार पर हमलावर हैं. भारतीय किसान यूनियन ने तो इस बिल के खिलाफ 25 सितंबर को आंदोलन की घोषणा भी कर दी है.

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार खेती को अमीरों के हाथों गिरवी रखने के लिए शोषणकारी विधेयक लाई है. उन्होंने कहा कि ये खेतों की मेड़ तोड़ने का षड्यंत्र है और साथ ही एमएसपी सुनिश्चित करनेवाली मंडियों के धीरे-धीरे खात्मे का भी. भविष्य में किसानों की उपज का उचित दाम भी छिन जाएगा और वो अपनी ही ज़मीन पर मज़दूर बन जाएंगे.

बसपा सहमत नहीं

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया कि संसद में किसानों से जुड़े दो बिल, उनकी सभी शंकाओं को दूर किये बिना ही, कल पास कर दिये गये हैं. उससे बीएसपी कतई भी सहमत नहीं है. पूरे देश का किसान क्या चाहता है? इस ओर केन्द्र सरकार जरूर ध्यान दे तो यह बेहतर होगा. वहीं, कांग्रेस भी इस बिल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है.

बड़े आंदोलन की तैयारी में भकियू

इन विधेयकों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने 25 सितंबर को लखनऊ में बड़े आंदोलन की तैयारी की है. भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरनाम सिंह ने कहा कि अगर सरकार के हिसाब से इस विधेयक में इतने ही फायदे हैं तो इसे लाने से पहले किसानों साथ बैठकर उनको समझकर संतुष्ट क्यों नहीं किया गया? हरनाम सिंह ने कहा कि किसान इस काले कानून का विरोध करेंगे. 25 सितंबर को लखनऊ में कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेंगे. जरूरत पड़ी तो पशुओं के साथ सांसदों और विधायकों के आवास का भी घेराव किया जाएगा.

विपक्षियों के विरोध के जवाब में भाजपा का कहना है कि ये किसानों को भ्रमित करने की कोशिश है. इसमे किसान खेत से ही सब्जी बेच सकते हैं. तीन दिन के अंदर फसल का भुगतान मिलेगा.

ये भी पढ़े.

योगी सरकार के फरमान का असर, इस विभाग में 2059 लोगों की मिली सफल नियुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बागपत: पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget