एक्सप्लोरर

AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'हम देश के साथ खड़े हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि...'

Waris Pathan News: एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कहा कि हम देशभक्ति दिखाने या किसी की चमचागिरी करने के लिए नहीं हैं. हम सेना के साथ खड़े थे, हैं और रहेंगे.

AIMIM के नेता वारिस पठान ने फिर दोहराया कि हम सेना के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि हम देश के प्राउड भारतीय मुसलमान हैं. हमें भारतीय होने पर गर्व है. उन्होंने कहा कि हम हमेशा देश के साथ खड़े थे, हैं और रहेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र कर उन्होंने कहा कि अगर मोदी पीएम हैं तो क्या सिर्फ बीजेपी के हैं, वो पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं. न्यूज़ 18 इंडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं.

हम किसी की चमचागिरी नहीं करते- वारिस पठान

वारिस पठान ने कहा, "हम किसी को खुश करने के लिए, देशभक्ति दिखाने के लिए या चमचागिरी करने के लिए नहीं हैं. मोदी वारिस पठान के भी प्राइम मिनिस्टर हैं. हम देश के साथ खड़े हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि किसी पार्टी को समर्थन कर रहे हैं. हम देश की सेना के साथ खड़े हैं, किसी का ए टीम, बी टीम और सी टीम होने का सवाल नहीं है."

'इतना बड़ा काम हमारे सैनिकों ने किया'

AIMIM नेता ने कहा, "सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उनके गढ़ से आतंकियों का खात्मा कर दिया. जो बचे खुचे हैं उनका भी हो जाएगा. 25 मिनट में 9 आतंकवादी कैंपों को नेस्तनाबूद कर दिया. 100 से ज्यादा आतंकवादियों को खत्म कर दिया. ये हमारे लिए तो गर्व और शौर्य की बात है कि इतना बड़ा काम हमारे सैनिकों ने  किया. हम तो सलाम करते हैं."

इसके आगे उन्होंने कहा, "जब पहली सर्वदलीय बैठक हुई थी तो सभी पार्टियों ने जिसमें हमारे पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी थे, भारत जो भी कदम आतंकवादियों को खत्म करने के लिए जो भी कदम उठाएगा, हम तमाम लोग उनके साथ खड़े रहेंगे. हमने कहा था और आज भी हम खड़े हुए हैं."

'किसी को भी इस पर सियासत नहीं करनी चाहिए'

वारिस पठान ने ये भी कहा कि इस पर किसी को सियासत नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, "मैं पाकिस्तान को पड़ोसी मुल्क नहीं मानता, मैं तो उसको दुश्मन देश ही बोलता हूं. एक बैनर ये पार्टी लगा रही है, कोई दूसरा फोटो ये पार्टी लगा रही है तो इसका नुकसान हमको हो रहा है और फायदा पाकिस्तान उठा रहा है. वहां की मीडिया सब तरह के हंसी मजाक बना रही है."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget