एक्सप्लोरर

'हमारा भी मकसद सिर्फ...', MVA से गठबंधन को लेकर बोले AIMIM नेता वारिस पठान

Maharashtra Election 2024: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि महाराष्ट्र में एक दो महीने में विधानसभा के चुनाव हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि AIMIM अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटी है. प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) भी विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का दावा करती नजर आ रही है. पार्टी के नेता वारिस पठान ने एक बार महाविकास अघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. उन्होंने ये भी कहा कि MVA से इस बारे में बातचीत चल रही है.

महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा, ''महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. एक दो महीने में चुनाव हो जाएंगे. हम भी लड़ेंगे और एआईएमआईएम अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी.'' 

हमारा भी मकसद बीजेपी को हराना है- वारिस पठान

पीटीआई के मुताबिक AIMIM नेता ने कहा, ''हमारा भी मकसद सिर्फ बीजेपी को हराना है. हमारे नेता इम्तियाज जलील ने महा विकास अघाड़ी के साथ बातचीत की है. उन्होंने कहा कि अगर आपका इराद भी बीजेपी को हराना है तो आईए हम साथ मिलकर कांधे से कांधा मिलाकर लड़ते हैं. इम्तियाज भाई ने उनको लेटर भी दिया है. 

गेंद अब उनके पाले में है-वारिस पठान

उन्होंने आगे कहा, ''हम उनके साथ बातचीत कर रहे हैं और गेंद अब उनके पाले में है. उनका फर्ज बनता है कि वो आएं और चर्चा करें. चर्चा तो होनी चाहिए न. संविधान ने जितना अधिकार कांग्रेस, राष्ट्रवादी, समाजवादी को दिया है, उतना ही अधिकार एआईएमआईएम को भी है. हम तो पूरी ताकत से लड़ेंगे और इंशा अल्लाह हमको उम्मीद है कि लोग बहुमत से नवाजेंगे.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले महाविकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है. हालांकि अभी तक सीट बंटवारे के मुद्दे पर बातचीत नहीं बनी है. बता दें महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. हालांकि अभी तक चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की गई है. कुछ दिन पहले निर्वाचन आयोग की टीम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र दौरे पर थी. जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:

'किसान, युवा और महिलाएं BJP से...', हरियाणा और J&K के एग्जिट पोल पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget