एक्सप्लोरर

Disha Salian Case: नारायण राणे का बड़ा दावा, 'उद्धव ठाकरे ने मुझे दो बार कॉल किया और...'

Narayan Rane News: पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि दिशा सालियान के पिता को उस समय पुलिस से न्याय नहीं मिला इसीलिए वो कोर्ट गए हैं. पुलिस के पास उस समय सारे सबूत थे.

Narayan Rane On Disha Salian Case: बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य ठाकरे का नाम न लेने के लिए उद्धव ठाकरे ने 2 बार उनसे बातचीत की. 

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा, ''दिशा सालियान की घटना जब हुई थी. बांद्रा क्रॉस करने के बाद मुझे नार्वेकर का कॉल आया और कहा कि साहेब को आपसे बात करना है. मुझे कहा कि आपके भी बच्चे हैं, मुझे भी बच्चे हैं. आपके बेटे लगातार आदित्य ठाकरे का नाम ले रहे हैं, वो ना लिया करें. डिनो मोरया के घर वो क्या करता वो देखिए. मुझे पता है वो क्या करता है लेकिन मैं नहीं बताऊंगा."

अस्पताल का इनॉग्रेशन करते समय कॉल आया- नारायण राणे

उन्होंने आगे कहा, ''दूसरा कॉल कोविड काल के दौरान आया, उस समय मेरे अस्पताल का इनॉग्रेशन करते समय कॉल आया. अस्पताल के लिए कुछ परमिशन को लेकर मैं बातचीत कर रहा था, तब मुझे कॉल आया था. उन्होंने कहा कि अस्पताल की परमिशन तो ठीक है पर अब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य का नाम लिया जा रहा है.''

'दिशा सालियान के पिता को पुलिस से न्याय नहीं मिला'

नारायण राणे ने ये भी कहा, ''दिशा सालियान के पिता को उस समय पुलिस से न्याय नहीं मिला इसीलिए आज कोर्ट गए हैं. उस समय जो मेयर थी वो दिशा के घर पर जाकर बैठती थी, क्या काम था उनका वहां? दिशा सालियान मामले को लेकर कोर्ट जो फैसला देगा वो देगा. हम मांग कर रहे हैं कि इस मामले में FIR दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए.''

पुलिस के पास उस समय सारे सबूत थे- नारायण राणे

उन्होंने आगे कहा, ''दिशा सालियान मामले को लेकर पुलिस के पास उस समय सारे सबूत थे लेकिन उनको अरेस्ट नहीं किया, हमें गिरफ्तार करने पहुंच गए. दिशा सालियान के परिवार पर दबाव बनाया गया, पोस्टमार्टम के समय डॉक्टर बदला गया. दबाव की वजह की दिशा के पिता सामने नहीं हैं. पुलिस के पास सब सबूत हैं. हमारे पास जो सबूत हैं वो ज़रूरत पड़ने पर हम सब पुलिस को देंगे."

बता दें कि दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके केस की दोबारा जांच करने की मांग की है. उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आदित्य ठाकरे समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाए और सीबीआई जांच की मांग की है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?

Embed widget