एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में बदमाशों का तांडव, गाड़ियां तोड़ीं, राहगीरों पर हमला, दहशत का माहौल

Ulhasnagar News: उल्हासनगर में 7-8 बदमाशों ने अचानक हमला कर 25-30 गाड़ियां तोड़ीं और राहगीरों पर तलवारों से वार किया, जिससे कई घायल हो गए. हमलावर हथियार छोड़कर भागे.

Maharashtra News: ठाणे जिले के उल्हासनगर के आशेले पाडा इलाके में सोमवार (9 जून) शाम को 7 से 8 बदमाशों के एक गिरोह ने अचानक हमला कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी. हथियारों से लैस इस गिरोह ने सड़क पर खड़ी 25 से 30 गाड़ियों को निशाना बनाकर जमकर तोड़फोड़ की.

हमलावरों ने न सिर्फ वाहनों को क्षतिग्रस्त किया, बल्कि राह चलते महिलाओं, बच्चों और पुरुषों पर भी तलवारों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इस हिंसक हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हथियार छोड़कर फरार हुए आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हमला पूरी तरह से अचानक था. जैसे ही गिरोह इलाके में दाखिल हुआ, उन्होंने बिना किसी कारण लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपी अपने हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गए.

आरोपियों की पहचान करने में जुटी है पुलिस
इस हमले में कई गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. इलाके के कई सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के हमले की तस्वीरें कैद हुई है .

इलाके में भय और तनाव का माहौल
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे मकसद क्या था. घटना के बाद से इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डीसीपी सचिन गोरे ने मामले पर बात की, उन्होंने कहा कि आशाले गांव में हुए हमले के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस बाकी संदिग्धों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget