एक्सप्लोरर

UGC NET 2024 Cancelled: यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने पर गरमाई सियासत, संजय राउत बोले- 'PM मोदी इटली में जाकर...'

UGC NET 2024 News: शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित यूजीसी-नेट 2024 को रद्द कर दिया है. मंत्रालय का कहना है कि धांधली की सूचना मिलने पर यह फैसला किया गया.

NTA UGC NET June 2024 Cancelled: यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. गड़बड़ी की आशंका के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ये फैसला लिया है. 18 जून को ये परीक्षा कराई गई थी. अब इसकी जांच सीबीआई करेगी. इसपर अब उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है.

संजय राउत ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं और परीक्षा पर चर्चा भी करते हैं. लेकिन देश में परीक्षा के नाम पर जो फ्रॉड हो रहा है उस पर चर्चा नहीं करेंगे. लाखों युवाओं के भविष्य का जो सवाल है उस पर बात नहीं करेंगे, इटली में जाकर चर्चा जरूर कर रहे हैं. हम सवाल पूछे तो बोलते हैं आप पीएम से सवाल करते है. देश में बहुत बड़ा कन्फ्यूजन तैयार हो गया है."

लोकसभा में मिली जीत पर भी दिया बयान
संजय राउत ने आगे कहा, "हमने 31 सांसद राज्य से मोदी जी के खिलाफ जीतकर भेजा है. हमारे पास से सबकुछ छीन लिया, फिर भी शिवसेना ने 9 सीटों पर जीत का परचम लहराया." कल शिवसेना स्थापना के दिन पर उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को चैलेंज दिया है. हमारे पास से आपने सब छीन लिया लेकिन फिर भी शिवसेना ने संघर्ष किया. हमारा चैलेंज है कि "पीएम मोदी को कि जिसको आपने हमारा चुनाव चिन्ह दिया उनको हटाकर हमसे सीधे चुनाव लड़िये."

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 18 जून को दो पालियों में यूजीसी-नेट आयोजित किया गया था. एक बयान में, शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूजीसी को गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से परीक्षा में धांधली की सूचना मिली है. 

बयान में कहा गया है, परीक्षा प्रक्रिया में उच्चतम स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए, शिक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट 2024 को रद्द कर दिया जाए. अब फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा चुनी गईं निर्विरोध राज्यसभा सदस्य, बारामती से मिली थी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget